फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   उप्र-मप्र की पुलिस मिलकर करेगी अपराधियों का सफाया

उप्र-मप्र की पुलिस मिलकर करेगी अपराधियों का सफाया

Fri, 20 Jul 2018 01:04 AM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
उप्र-मप्र की पुलिस मिलकर करेगी अपराधियों का सफाया
यूपी-मप्र की पुलिस मिलकर करेगी बदमाशों का सफाया
विज्ञापन


छतरपुर में आयोजित बॉर्डर मीटिंग में लिया गया फैसला
एडीजी जोन के साथ ही मप्र के आला अधिकारी रहे मौजूद

अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। आने वाले दिनों में यूपी पुलिस मध्य प्रदेश की पुलिस के साथ मिलकर अपराधियों का सफाया करेगी। यह निर्णय मप्र के छतरपुर में आयोजित बॉर्डर मीटिंग में बृहस्पतिवार को लिया गया। इसमें एडीजी जोन इलाहाबाद एसएन साबत के साथ ही मध्य प्रदेश पुलिस के आलाधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में दोनोें राज्यों के सीमावर्ती इलाकों में बढ़ रही आपराधिक गतिविधियों और अवैध खनन को रोकने पर विचार विमर्श किया गया। एडीजी जोन ने बताया कि बैठक में मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए दोनों राज्यों की पुलिस की ओर से सक्रिय, जिलाबदर व चुनाव को प्रभावित करने वाले तत्वों केे खिलाफ आपसी सामंजस्य बनाकर कार्रवाई करने की रणनीति बनाई गई। साथ ही दोनों राज्यों की पुलिस में बेहतर तालमेल बनाकर कार्य करने का फैसला लिया गया। इस दौरान डीआईजी चित्रकूट मनोज तिवारी, एसपी महोबा एन कोलांची, एसपी बांदा शालिनी सक्सेना, एसपी चित्रकूट मनोज झा, एमपी पुलिस से आईजी सागर सतीश सक्सेना, डीआईजी अनिल महेश्वरी, एसपी पन्ना, टीकमगढ़, छतरपुर समेत अन्य अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed