{"_id":"59de47bd4f1c1b6e548b6bff","slug":"141507739581-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की दस बाइक बरामद, दो बंदी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी की दस बाइक बरामद, दो बंदी
Updated Wed, 11 Oct 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोज बीयर पीने के लिए बाइक चुरा कर बेचते थे
0 बाइक चोरी में सिपाही के बेटे समेत दो गिरफ्तार
0 इनमें एक कक्षा नौ का छात्र, चोरी की 10 बाइक बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम ने सोरांव पुलिस के साथ मिलकर एक सिपाही के बेटे समेत दो लड़कों को बाइक चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। उन दोनों के कब्जे से चोरी की 10 बाइक भी बरामद की गई है। वे रोज बीयर पीने तथा ब्रांडेड जूतों, मोबाइल फोन के शौक के चक्कर में वाहन चोरी करने लगे।
सोरांव थानाध्यक्ष ओमशंकर शुक्ला स्वाट प्रभारी जीतेंद्र पाल सिंह के साथ फाफामऊ में थे, तभी सूचना मिली कि गोहरी की तरफ से चोरी की अपाचे बाइक पर दो लोग आ रहे हैं। पुलिस और स्वाट टीम ने घेराबंदी कर बाइक सवार दो लड़कों को पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों ने कुबूला कि बाइक चोरी की है, जिसे वे बेचने जा रहे थे। उन दोनों ने यह भी बताया कि चोरी की नौ बाइक एक प्लाट में झाड़ी के पीछे छिपाकर रखी गई है। उन दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने नौ बाइक बरामद की।
पकड़े गए लड़कों में एक अंकित सिंह सोरांव में लेबर चौराहा के निकट रहने वाले अखिलेश सिंह का पुत्र है। शांतिपुरम कॉलोनी का रहने वाला दूसरा नाबालिग लड़का स्थानीय स्कूल में कक्षा नौ का छात्र है। उसके पिता पुलिस विभाग में सिपाही हैं। इस चोर गिरोह में दो और लड़के हैं, जो पकड़ में नहीं आए हैं। पता चला कि अंकित करीब दो साल से वाहन चोरी में लिप्त है। रोज बीयर और महंगे जूते-कपड़ों का शौक पूरा करने के लिए सिपाही का पुत्र भी साल भर से उसके साथ चोरी करने लगा। वे दोनों शहर में सिविल लाइंस आते और मास्टर की से लॉक खोलकर बाइक ले जाते। दो-तीन हजार रुपये में बाइक बेचकर वे तीन-चार दिन मौज करते। फिर पैसे खत्म होने पर दूसरी बाइक चुराकर बेचते थे। फाफामऊ के निजी हॉस्पिटल के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज में भी सिपाही का पुत्र चोरी करते दिखा है।