फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   आत्महत्या

आत्महत्या

Sun, 05 May 2019 02:19 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 02:19 AM IST
विज्ञापन
आत्महत्या
फंदे से लटककर युवक ने दी जान
विज्ञापन

प्रेमिका के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा पंजीकृत
नैनी। क्षेत्र के कांशीराम आवास योजना, एडीए में शुक्रवार की रात बीए के एक छात्र ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने अपनी मौत की वजह पूजा सिंह को बताया है। परिजनों ने उसकी प्रेमिका के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा पंजीकृत कराया है।
क्षेत्र के जेल रोड पुलिस चौकी अंतर्गत अंबेडकर नगर मोहल्ला निवासी रामआसरे के चार बेटे व एक बेटी हैं। सबसे छोटा बेटा राजकुमार उर्फ आशीष कुमार (24) बचपन से ही फूफा रामसजीवन निवासी कांशीराम आवास योजना, एडीए, नैनी में रहता था। वह बीए की पढ़ाई कर रहा था। उसके भाई रणविजय उर्फ डब्बू ने बताया कि शुक्रवार को आशीष ने फूफा को पांच हजार रुपये देकर सरगम के पास किसी को देने के लिए भेज दिया था। फूफा को कुछ देर हुई। देर रात जब वह लौटे तो आशीष के कमरे का दरवाजा खुला था, अंदर गए तो वह पंखे के चुल्ले से फंदे से झूल रहा था। यह देख रामआसरे के होश उड़ गए। उन्होंने पुलिस एवं परिजनों को सूचना दी। पुलिस पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारा। वहां एक सुसाइड नोट मिला। भाई रणविजय ने बताया कि आशीष का अतरसुइया में रहने वाली गोरखपुर की पूजा सिंह से प्रेम संबंध था। दोनों की शादी की बात चल रही थी। दो-तीन दिन पहले दोनों में झगड़ा हुआ था। शुक्रवार को आशीष कचहरी गया था। वहां से लौटने के बाद वह बहुत परेशान था। रणविजय ने बताया कि उसने पूजा सिंह के नाम से तहरीर दी है। जिस पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। रणविजय के मुताबिक कमरे का दरवाजा खुला होना और आशीष के मोबाइल से सिम का गायब होना खुदकुशी के इतर कई सवाल पैदा कर रहा है, जो जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज हो गया है। शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया। जांच की जा रही है।
विज्ञापन

............................................
इनसेट
सुसाइड नोट में लिखी ये बातें
नैनी (ब्यूरो)। सुसाइड नोट मिला। जिसमें लिखा था कि मैं जो कर रहा हूं अपनी मर्जी से, पूजा सिंह जिसने मुझको प्यार में धोखा दिया। उसकी वजह से मैं आत्महत्या कर रहा हूं। मेरा जो कुछ है, हनी का है। मेरे बाद मेरा जो कुछ है, हनी का है। पापा का ध्यान रखना मेरे भाई, जिम्मेदारी दे रहे हैं, और कुछ नहीं तुमको ये। सॉरी बड़े भइया राजेश, डब्बू भइया। सबसे नीचे आई लव यू लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed