फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   देखते-देखते खुद जल उठी बाइक

देखते-देखते खुद जल उठी बाइक

Thu, 29 Mar 2018 12:59 AM IST
Updated Thu, 29 Mar 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
देखते-देखते खुद जल उठी बाइक
देखते-देखते खुद जल उठी बाइक
विज्ञापन

अलोप शंकरी मंदिर के पास हुई घटना

इलाहाबाद 28 मार्च। अलोपीबाग स्थित अलोप शंकरी मंदिर के पास दोपहर करीब डेढ़ बजे एक बाइक में खुद-ब-खुद आग लग गई। गाड़ी में पैदा हुई अत्याधिक उष्मा के चलते आग की वजह बताई जा रही है।

आग लगने के थोड़ी देर के भीतर ही बाइक पूरी तरह आग की चपेट में आ गई। गाड़ी में पेट्रोल भरा होने से लोग गंभीर दुर्घटना की संभावना से आतंकित हो उठे। इसको देखते हुए आसपास से लोगों को दूर कर दिया। वहां की दुकानें भी बंद करा दी गईं। आग की सूचना दारागंज पुलिस को दी गई हालांकि लोगों की कोशिश से आग पर काबू पा लिया गया। बाइक के सिवाय कोई दूसरी हानि की सूचना नहीं है। मंदिर के सामने मनु ज्वैलर्स नाम से आभूषणों की दुकान है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दुकान स्वामी मन्नू सोनी कहीं से वापस आने के बाद दुकान के बाहर बाइक खड़ी करके भीतर चला गया। करीब पांच मिनट के भीतर ही बाइक से लपट निकलने लगी। थोड़ी देर में पूरी बाइक आग की चपेट में आ गई।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed