{"_id":"5c40efb6bdec227327041f49","slug":"121547759542-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगम पर पकड़ा गया टप्पेबाज महिलाओं का गैंग, 20 गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संगम पर पकड़ा गया टप्पेबाज महिलाओं का गैंग, 20 गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संगम पर पकड़ा गया टप्पेबाज महिलाओं का गिरोह, 20 गिरफ्तार
प्रयागराज। संगम पर बुधवार को पुलिस ने टप्पेबाज महिलाओं का गिरोह पकड़ लिया। गिरोह की 20 महिलाओं को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेजा गया। गिरोह की महिलाओं ने कई श्रद्धालुओं के कपड़े और गहने पार कर दिए थे। भीड़ का फायदा उठाकर चेन खींचने में भी कई को महारत हासिल हैं।
संगम पर 16 जनवरी को पुलिस ने कुछ महिलाओं को चोरी करते हुए पकड़ा तो उनसे पूछताछ शुरू हुई। पता चला कि उनके गिरोह की बहुत महिलाएं यहां आई हैं। उनकी निशानदेही पर कुछ ही देर में पुलिस ने 20 महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर दीपक पांडेय के मुताबिक मिर्जापुर की राधा देवी, राजस्थान के भरतपुर की मीना देवी, बिहार के दरभंगा की पिंकी, लक्ष्मी, सुनीता किरन, गोरखपुर की राजमति, औराई भदोही की संगीता देवी, मऊ की अंजली देवी, आजमगढ़ की सुधा, भरतपुर राजस्थान की गीता, आजमगढ़ की अर्पिता, अवतारी देवी, लीलावती, मनीषा, वाराणसी की रीना देवी, मीना देवी, पूजा देवी, प्रीती और झूंसी की रेखा देवी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।