फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   हत्या कौंधियारा

हत्या कौंधियारा

Fri, 28 Sep 2018 10:05 PM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 10:05 PM IST
विज्ञापन
हत्या कौंधियारा
युवक की लाठी-डंडों से पीट पीट कर हत्या
विज्ञापन

मां ने दर्ज कराया पड़ोसियों के खिलाफ मुकदमा, ताला लगाकर फरार
गांव वालों से बोले आरोपी, चोरी की नीयत से घर में घुसा था युवक
अमर उजाला ब्यूरो
कौंधियारा (इलाहाबाद)। बकरावां गांव में गुरुवार की रात एक पड़ोसियों ने एक युवक पर चोरी की नीयत से घर में घुसने का आरोप लगाते हुए एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी घर में ताला लगाकर फरार हो गए। युवक की मां ने आरोपी पड़ोसियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि मामले में रंजिश की बात भी सामने आ रही है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

कौंधियारा के बकरावां गांव का रहने वाला अशोक कुमार पटेल किसानी करता था। परिवार में पत्नी के अलावा तीन बच्चे हैं। मां फोटो देवी भी साथ में रहती हैं। गुरुवार की रात अशोक दावत खाने की बात कहकर घर से निकला था। देर रात गांव में अचानक शोरगुल शुरू हो गया। लाल साहब पटेल के घर के अंदर अशोक को लाठी डंडों से जमकर पीटा जा रहा था। आवाज सुनकर गांव वाले इकट्ठे हो गए। अशोक के परिजन भी पहुंच गए। जब तक ग्रामीण अशोक को बचाते वह लहूलुहान होकर मरणासन्न हो गया था। लाल साहब और उसके परिवार वालों का कहना था कि अशोक उनके घर में चोरी की नीयत से घुसा था। रात के अंधेरे में उसे पहचान नहीं पाए। चोर समझकर उसकी पिटाई की गई। अशोक के घर वाले जब वहां पहुंचे तो उसकी सांसें चल रही थीं। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। जब पुलिस मौके पर पहुंची आरोपी लाल साहब पटेल परिवार समेत फरार हो गया था। एसओ कौंधियारा ने बताया कि अशोक कुमार की मां फोटो देवी की तहरीर पर लाल साहब पटेल, उसकी पत्नी और केवला प्रसाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी गई लेकिन कोई मिला नहीं। अब तक की जांच में अशोक और लाल साहब के परिवार के बीच रंजिश की बात भी सामने आई है। अशोक की मां ने पुरानी रंजिश में मारने की तहरीर भी दी है। आरोपियों के पकड़े जाने के बाद साफ होगा कि आखिर घटना वाली रात हुआ क्या था। अशोक के साथ दावत गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। उनका कहना है कि दावत के बाद अशोक कब निकल गया, उन्हें नहीं पता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed