फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   छात्रा के परिजनों से मिले सपाई

छात्रा के परिजनों से मिले सपाई

Sat, 21 Jul 2018 07:44 PM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 07:44 PM IST
विज्ञापन
छात्रा के परिजनों से मिले सपाई
बाघराय इलाके के एक गांव में छात्रा की हत्या कर शव पेड़ से लटकाने के मामले की जांच करने पहुंचे सपा के प्रतिनिधिमंडल ने मृतक छात्रा के परिजनों से मुलाकात करने के बाद उन्हें 20 लाख रुपये आर्थिक मदद और सुरक्षा की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल ने आरोपियों को बचाने वाले पुलिसकर्मियों को दंडित करने की मांग की है।
विज्ञापन

शनिवार को सपा के प्रतिनिधिमंडल में शामिल जौनपुर के पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव उर्फ ललई, आजमगढ़ विधायक संग्राम सिंह, पूर्व मंत्री नफीस, एमएलसी और सपा के प्रवक्ता उदयवीर सिंह, सुल्तानपुर के पूर्व विधायक अरुण वर्मा बाघराय स्थित मृतक छात्रा के घर पहुंचे। यहां छात्रा के परिजनों से मुलाकात कर पुलिस की भूमिका और अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी की। सपा कार्यालय पर दोपहर में पत्रकारों से बात करते हुए प्रतिनिधिमंडल के सदस्य शैलेंद्र यादव ने पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि छात्रा का शव जब पेड़ से लटकता हुआ मिला था, तो परिजनों के पहुंचने से पहले पेड़ से क्यों उतरवाया गया। हत्यारों ने जेसीबी मशीन मंगाकर उसे दफनाने की तैयारी भी कर ली थी। इसके बावजूद पुलिस उन आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करने के साथ ही पीड़ित परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है। पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता के रूप में 20 लाख रुपये की मांग की है। प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि पुलिस पूरे मामले की लीपापोती करने में जुटी हुई है। वास्तविक आरोपियों पर पुलिस शिकंजा नहीं कस पा रही है। भाजपा सरकार में अपराध पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। सदस्यों ने चेताया है कि अगर पीड़ितों को न्याय नहीं मिला, सपा आंदोलन छेडने को बाध्य होगी। इस मौके पर पूर्व विधायक नागेंद्र सिंह यादव, जिलाध्यक्ष राम सिंह पटेल, जिला महासचिव इरशाद सिद्दीकी, हरीश शुक्ला, सद्दाम हुसैन, मोहम्मद आजम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed