{"_id":"5ad263214f1c1b64098b494d","slug":"121523737377-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले में गिरकर मुद्रणालय कर्मी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाले में गिरकर मुद्रणालय कर्मी की मौत
Updated Sun, 15 Apr 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेतरतीब विकास की भेंट चढ़ा मोहल लाल
लूकरगंज में नाले में गिरकर हो गई मौत
मुद्रणालय कर्मी बीती रात निकला था घर से
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। शहर में हो रहे बेतरतीब विकास के चलते एक व्यक्ति की जान चली गई। राजकीय मुद्रणालय में चतुर्थ श्रेणी पद पर कार्यरत मोहन लाल बीती रात घर से निकला था। लूकरगंज इलाके में नाले में गिरकर उसकी मौत हो गई। घरवाले रात भर उसे खोजते रहे। शनिवार सुबह उसकी लाश जोगीवीर नाले में मिली। इन दिनों नाले की खोदाई का काम चल रहा है।
खुल्दाबाद के लूकरगंज मोहल्ला निवासी मोहन 48 पुत्र जियालाल जायसवाल तीन भाईयों में दूसरे नंबर पर था। उसे तीन वर्ष पहले मृतक आश्रित कोटे में मुद्रणालय में चपरासी पद पर नौकरी मिली थी। अविवाहित होने की वजह से वह छोटे भाई श्याम प्रकाश के साथ रहता था। भाई का कहना है मोहन शुक्रवार की शाम घर से बिना बताए निकला था। जब देर रात तक वापस नहीं आया तब उन्होंने उसकी खोज शुरू की लेकिन कुछ पता नहीं चला। शनिवार की सुबह कुछ युवकों ने नाले में एक शव को देखा। जैसे ही खबर फैली आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर खुल्दाबाद पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव निकलवाया। उसकी शिनाख्त मोहनलाल के तौर पर हुई। इसकी सूचना उसके भाई को दे दी गई। देर शाम को शव का पोस्टमार्टम भी हो गया।
रिपोर्ट में नाले में डूबने के अलावा सिर में चोट आने को मौत की वजह बताई गई है। खुल्दाबाद एसओ के मुताबिक मोहन शराब का अत्यधिक सेवन करता था। फिलहाल घटना के बारे में उसके परिजनों को सूचित कर दिया गया है। परिवार की ओर से किसी तहरीर के मिलने से उन्होंने इंकार किया है।