{"_id":"5bfffa91bdec22417810c5d7","slug":"11543502481-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस कटर से एटीएम काटकर 16.61 लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैस कटर से एटीएम काटकर 16.61 लाख की चोरी
Updated Thu, 29 Nov 2018 08:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संशोधित- वर्जन में चोरी गई रकम 16.1 की गई है।
000000000000000000000000000000000
गैस कटर से एटीएम काटकर 16.61 लाख की चोरी
मम्फोर्डगंज में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम को बनाया निशाना
कैश बॉक्स समेत नगदी उठा ले गए चोर, पॉश इलाके में वारदात से सनसनी
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। शहर में बेखौफ हो चुके बदमाशों ने बुधवार रात एक और सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। मम्फोर्डगंज स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम को गैस कटर से काटकर चोरों ने 16.61 लाख रुपये उड़ा दिए। सुबह जानकारी पर पुलिस के होश उड़ गए। पुलिस दिन भर जांच पड़ताल में जुटी रही लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं मिला। बैंक प्रबंधन की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
मम्फोर्डगंज फौव्वारा चौराहे से 50 मीटर की दूरी पर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम है। बगल में एक अन्य बैंक का एटीएम व मिठाई की दुकान है। ऊपरी तल पर रहने वाले मकान मालिक पवन कुमार प्रजापति बृहस्पतिवार सुबह नीचे उतरे तो देखा कि एटीएम का चेस्ट कटा हुआ था और भीतर रखा कैश गायब था। खबर फैली तो वहां भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर कर्नलगंज पुलिस के साथ ही एसपी सिटी बृजेश कुमार श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंचे। जांच-पड़ताल के दौरान पता चला कि चोरों ने गैस कटर से पहले एटीएम का चेस्ट काटा और इसके बाद भीतर रखा नगदी से भरा कैशबॉक्स उठा ले गए। सूचना पर बैंक अफसर और कैश भरने वाली कंपनी के कर्मचारी भी पहुंच गए। जांच के बाद बैंक अफसरों ने बताया कि एटीएम से कुल 16,61,700 रुपये गायब हैं। चोरों ने केबिन में लगे सीसीटीवी कैमरे का कनेक्शन भी काट दिया था, जिस वजह से उनका कोई सुराग पुलिस को नहीं मिल सका। डॉग स्क्वॉयड व फोरेंसिक एक्सपर्ट को भी बुलाया गया। हालांकि चोरों के बारे में कुछ पता नहीं चल सका। शाम को बैंक प्रबंधन की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर लिया।
एटीएम की सुरक्षा के लिए कोई गार्ड नहीं तैनात था। बैंक अफसरों ने 16.61 लाख रुपये चोरी होने की बात बताई है। वारदात से पहले ही सीसीटीवी कैमरों को डिसकनेक्ट कर दिया गया था। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही रही है।
विज्ञापन
-बृजेश कुमार श्रीवास्तव, एसपी सिटी
चोर काटते रहे एटीएम, सोती रही पुलिस
खास बात यह है कि जिस जगह पर वारदात हुई, वहां से मम्फोर्डगंज पुलिस चौकी महज 300 मीटर की दूरी पर स्थित है। फिर घटनास्थल के आसपास 50 से ज्यादा दुकानें हैं। साथ ही कई एटीएम व एक बैंक भी है। इतने संवेदनशील स्थान पर हुई वारदात ने कर्नलगंज पुलिस की सक्रियता पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। एक सवाल यह भी है कि रात्रिगश्त पर तैनात पुलिसकर्मी वारदात के वक्त कहां थे। पॉश इलाके में हुई वारदात से व्यापारियों में दहशत का माहौल है।