{"_id":"5b37db654f1c1b6a4d8b965d","slug":"11530387301-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरविंद की कॉल डीटेल्स से मिलेगा विवादों का सुराग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अरविंद की कॉल डीटेल्स से मिलेगा विवादों का सुराग
Updated Sun, 01 Jul 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरविंद के कॉल डीटेल्स से मिलेगा विवादों का सुराग
पारिवारिक और कार्यालय के विवादों पर नजर
इलाहाबाद। एजी आफिस के क्लर्क अरविंद कुमार की कॉल डीटेल्स निकलवाई जाएगी। पुलिस का कहना है कि अब तक की जांच में पता चला है कि अरविंद पारिवारिक और कार्यालय के विवादों से परेशान थे। आखिर किस कारण उन्होंने यह कदम उठाया, इसकी जांच की जा रही है। उनके भाई ने कहा है कि वह रविवार को पुलिस से मिलकर कुछ जानकारी देंगे।
रसूलाबाद के रहने वाले अरविंद कुमार एजी आफिस में क्लर्क थे। गुरुवार को एजी आफिस की सातवीं मंजिल से गिरकर उनकी मौत हो गई थी। एजी आफिस के अधिकारियों और घर वालों ने इसे हादसा बताया था लेकिन सीसीटीवी फुटेज से तकरीबन साफ हो गया है कि उन्होंने खुदकुशी की है। मामले की जांच करने वाले दरोगा दीनानाथ यादव ने बताया कि अरविंद के पारिवारिक विवाद के पहलुओं की जांच की जा रही है, इसके साथ आफिस के विवादों को भी देखा जा रहा है। अरविंद के करीबी लोगों का कहना है कि अरविंद की पत्नी पिछले एक साल से साथ में नहीं रह रही थीं जिसके कारण वह शराब काफी पीने लगे थे। क्या विवाद था। पत्नी किस कारण से साथ में नहीं रह रही थीं। परिवार वालों से पता लगाया जाएगा। अरविंद कुमार का एजी आफिस में एक अधिकारी से विवाद चल रहा था। वह भी जगजाहिर था। इसके कारण अरविंद काफी परेशान थे। एजी आफिस के कर्मचारियों ने कुछ गोपनीय सूचनाएं दी हैं। उस पर भी जांच की जा रही है। अरविंद का डीटेल्स निकलवाया जा रहा है। उसके बाद काफी कुछ साफ होने की उम्मीद है। उनके भाई अनिल कुमार ने दाग दिया है। अनिल ने बताया है कि वह रविवार को कुछ जानकारी देंगे। हो सकता है कि वह तहरीर दें। इसके बाद ही कार्रवाई होगी।