फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   मस्जिद के पास मृत जानवर देख भड़के नमाजी, तनाव

मस्जिद के पास मृत जानवर देख भड़के नमाजी, तनाव

Sun, 13 Jan 2019 01:14 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sun, 13 Jan 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
मस्जिद के पास मृत जानवर देख भड़के नमाजी, तनाव
दुनका। धनेली रोड पर स्थित जामा मस्जिद के पास नमाजियों ने एक मृत जानवर को देखकर नाराजगी जाहिर की। कुछ देर में यह खुराफात आग की तरह फैल गई और बड़ी संख्या में एक समुदाय के लोग वहां जमा हो गए। लोगों ने भावनाओं को भड़काने का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर एसपी देहात डॉ. संसार सिंह और पांच थानों की फोर्स वहां पहुंच गई। अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके जानवर को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह लगभग सवा सात बजे मस्जिद के गेट के पास एक जानवर का मरा हुआ बच्चा पड़ा देख एक समुदाय के लोगों में गुस्सा फैल गया। सैकड़ों लोग वहां जमा हो गए। सूचना मिलते ही सीओ मीरगंज जगमोहन बुटोला, एसएचओ सुधीश सिंह सिरोही मौके पर पहुंचे। मीरगंज, शीशगढ़, फतेहगंज पश्चिमी, शेरगढ़, शाही थानों की पुलिस और एक प्लाटून पीएसी भी बुलवा ली गई। एसपी देहात डॉ. संसार सिंह भी पहुंच गए। गुस्साए लोग खुराफाती को ढूंढकर लाने की बात कहकर हंगामा कर रहे थे। कुछ संभ्रांत लोगों को बीच में रखकर माहौल शांत कराया गया। इस दौरान करीब दो घंटे तक माहौल तनावपूर्ण बना रहा। तनाव को देखते हुए गांव पीएसी तैनात की गई है। गांव के कमरुल इस्लाम, सलीम, अफसर, अशफाक, जफीर ने इस मामले में पुलिस को तहरीर सौंपी है।
विज्ञापन


पहले भी मिल चुका है धर्मस्थल के पास मृत जानवर
पुलिस की मानें तो 27 अगस्त को भी इसी तरह एक धर्मस्थल के पास मृत जानवर मिलने के बाद तनाव फैला था। मगर पोस्टमार्टम में उस जानवर के हादसे में मरने की पुष्टि होने के बाद मामला खत्म हुआ था। अब एक बार फिर मृत जानवर मिलने के बाद पुलिस हादसे का अंदेशा जता रही है। यही वजह है कि पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार तड़के हुई घटना हादसा लगती है। किसी वाहन से टकराकर मरने की आशंका है। फिर भी सभी पहलुओं को ध्यान में रख जांच की जा रही है। गांव में स्थिति सामान्य है। - डॉ. संसार सिंह, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed