फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   खुलासे से संतुष्ट नहीं, हत्या के पीछे गहरी साजिश

खुलासे से संतुष्ट नहीं, हत्या के पीछे गहरी साजिश

Mon, 12 Nov 2018 08:28 PM IST
Updated Mon, 12 Nov 2018 08:28 PM IST
विज्ञापन
खुलासे से संतुष्ट नहीं, हत्या के पीछे गहरी साजिश
अच्युतानंद हत्याकांड
विज्ञापन

00000000000000000
खुलासे से संतुष्ट नहीं, हत्या के पीछे गहरी साजिश
मुकदमा वादी व मृतक अच्युतानंद के चचेरे भाई ने कहा
मामूली झगड़े में कोई नहीं कर सकता भाई जैसे शख्स की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। पुलिस भले ही अच्युतानंद हत्याकांड का खुलासा कर अपनी पीठ थपथपा रही हो लेकिन, इससे वादी पक्ष संतुष्ट नहीं है। खुद मुकदमा वादी का कहना है कि जिस तरीके से हत्या हुई, वह किसी गहरी साजिश की ओर इशारा करती है। मामूली झगड़े को लेकर कोई भाई जैसे शख्स की हत्या कर दे, यह बात गले से नहीं उतरती।

अच्युतानंद हत्या मामले में उसका चचेरा भाई अभिमन्यु शुक्ला वादी है। खुलासे के दौरान सोमवार को वह भी पुलिस लाइन पहुंचा था। खुलासे को लेकर बात की गई तो उसका साफ कहना था कि उसे इस कहानी पर भरोसा नहीं है। आशुतोष के लिए अच्युतानंद बड़े भाई जैसा था। चुनाव ही नहीं, हर तरह से उसने आशुतोष की मदद की थी। उसे रहने का ठिकाना दिलाया था। आशुतोष को लोग जानते थे तो सिर्फ अच्युतानंद की वजह से। रही बात पार्टी के दौरान हुए झगड़े की तो उस दिन भी अच्युतानंद ने झगड़ा बढ़ता देख डांट-डपटकर तीनों को भगाया था। इसके बाद खुद ही आशुतोष को खाना खाने के लिए बुलाया। जिस पर आशुतोष वहां आया भी। जाते वक्त आशुतोष चुपचाप चला गया लेकिन, वापस आया तो उसके इरादे कुछ और थे। मामूली झगड़े के बाद कोई किसी की हत्या कर दे, वह भी उसकी जिसने उसकी जमीन तैयार की हो, यह संभव नहीं दिखता। अभिमन्यु ने कहा कि पुलिस गहनता से जांच-पड़ताल करे तो सच्चाई सामने आ सकती है। अच्युतानंद की लोकप्रियता के चलते ही उसके कई राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी पैदा हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed