{"_id":"5bb8c8e7867a5514b16c6dab","slug":"111538836711-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवि में बवाल: अध्यक्ष प्रत्याशी समेत 20 नामजद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवि में बवाल: अध्यक्ष प्रत्याशी समेत 20 नामजद
Updated Sat, 06 Oct 2018 08:08 PM IST
विज्ञापन
इविवि बवाल: अध्यक्ष प्रत्याशी समेत 20 नामजद
नवनिर्वाचित अध्यक्ष की तहरीर पर दर्ज हुई रिपोर्ट
बमबाजी, बलवा, लूट समेत अन्य धाराएं लगाईं
पुलिस ने मौके से चार लोगों को हिरासत में लिया
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव परिणाम घोषणा के बाद एक दिन पहले हुए बवाल के मामले में 20 लोगों को नामजद किया गया है। इनमें अध्यक्ष पद प्रत्याशी रहा अतेंद्र सिंह भी शामिल है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। उधर मौके पर मिले चार लोगों को रात में ही पुलिस ने हिरासत में भी लिया है।
विवि छात्रसंघ चुनाव परिणाम शुक्रवार देर रात घोषित हुआ था। परिणाम आने के बाद जमकर बवाल हुआ। इस दौरान बमबाजी के साथ आगजनी भी की गई। उपद्रवियों ने हॉलैंड हाल हॉस्टल में नवनिर्वाचित अध्यक्ष उदय प्रकाश, निवर्तमान अध्यक्ष अवनीश यादव समेत आठ छात्रनेताओं के कमरों में आग लगा दी। साथ ही विवि परिसर में खड़ी आठ बाइकों को भी आग के हवाले कर दिया।
उधर बमबाजी में घायल दारागंज इंस्पेक्ट विनीत सिंह को बेली अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद अध्यक्ष उदय प्रकाश की तहरीर पर शनिवार सुबह एफआईआर दर्ज की। उन्होंने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि चुनाव परिणाम घोषित होेते ही हारे हुए प्रत्याशी अतेंद्र सिंह ने विवि परिसर में ही उन्हें धमकाया। वहां से वह हॉलैंड हाल स्थित अपने कमरे में जाने के लिए निकले कि लाइब्रेरी हाल गेट के पास उनकी गाड़ी पर बम फेंका गया। उदय का आरोप है कि उसके कुछ साथी हॉस्टल पहुंचे तो देखा कि वहां डेढ़ दर्जन से से ज्यादा लोग फायरिंग व बमबाजी कर रहे हैं। यही नहीं उदय प्रकाश के कमरा नंबर पांच में लूटपाट कर उसमें आगजनी भी कर दी है। उदय का आरोप है कि 10 हजार नगदी के अलावा कमरे में महत्वपूर्ण कागजात व अन्य सामान थे। इंस्पेक्टर सत्येंद्र सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर 20 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट लिखी गई है। बलवा, लूट, आगजनी, धमकी समेत अन्य धाराओं में एफआईआर लिखी गई है। इनमें अध्यक्ष प्रत्याशी रहा अतेंद्र सिंह भी शामिल है। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
इनके खिलाफ हुई रिपोर्ट
अतेंद्र सिंह, सर्वेश सिंह, नीरज सिंह, अमित गिरि, विकास चौबे, वरुण सिंह, गौरीशंकर चौबे उर्फ विकास, सुधांशु सिंह, कौशलेंद्र सिंह सनी, अनिल यादव, विकास सिंह, राहुल सिंह, शुभम सिंह, अंकुर सिंह, हरिनाम सिंह, संदीप साहू बाबू, शशांक प्रताप सिंंह, रोहित सिंह, हर्ष मिश्रा, शक्ति सिंह
हॉस्टल से चार लोग पकड़े गए
आगजनी, बमबाजी के बाद मौके पर फोर्स पहुंची, तो उपद्रवी भागने लगे। इस दौरान चार लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पूछताछ में चारों ने अपना नाम अमरेंद्र, अमरबहादुर, विक्रम सिंह व आदित्य बताया। इसके बाद चारों को थाने लाया गया जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।