फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   बच्ची को गोद में उठाकर ले जाता दिखा दरिंदा

बच्ची को गोद में उठाकर ले जाता दिखा दरिंदा

Tue, 09 Oct 2018 01:40 AM IST
Updated Tue, 09 Oct 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
बच्ची को गोद में उठाकर ले जाता दिखा दरिंदा
बच्ची को गोद में उठाकर ले जाता दिखा हैवान
विज्ञापन

अंधेरा होने की वजह से चेहरा स्पष्ट नहीं, एक और फुटेज से भी नहीं स्पष्ट हुआ चेहरा
एक दर्जन से अधिक संदिग्ध उठाए गए
इलाहाबाद। करेली में लाल कालोनी स्थित झोपड़पट्टी की एक बच्ची से दरिंदगी करने वाला हैवान सीसीटीवी फुटेज में दिख गया है। वह बच्ची को गोद में उठाकर ले जाता दिख रहा है। हालांकि अंधेरा होने के कारण उसका चेहरा स्पष्ट नहीं है। एक और फुटेज मिली है, लेकिन चेहरा उसमें भी स्पष्ट नहीं है। इलाके के और भी सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
करेली स्थित झोपड़पट्टी में बाहर सो रही बच्ची को तीन दिन पहले बदमाशों ने अगवा कर लिया था। तड़के बच्ची करेली में ही इस्लामिया इंटर कॉलेज के बीच टूटी बाउंड्री के बगल में खून से लथपथ मिली थी। बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना से सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी। झोपड़पट्टी से इस्लामिया स्कूल के रास्ते के सीसीटीवी फुटेज को चेक किया गया तो एक में हैवान बच्ची को गोद में उठाता दिख गया। हुलिए और और कदकाठी से वह पतला दुबला युवक लग रहा है। अंधेरा होने के कारण उसका चेहरा स्पष्ट नहीं था। सीओ प्रथम रत्नेश सिंह ने बताया कि एक और फुटेज मिला है, उसमें युवक अकेला दिख रहा है। हालांकि उसमें भी उसका चेहरा स्पष्ट नहीं है। इलाके में जहां जहां सीसीटीवी लगे हैं। सबकी फुटेज मंगाई जा रही है। इसके अलावा झोपड़पट्टी के रहने वाले कुछ संदिग्ध लड़कों को उठाया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। उनके मोबाइल से उस रात की लोकेशन देखी जा रही है।
विज्ञापन


पहले हुई घटना के आरोपी से कराया गया मिलान
करेली में ही बैरियर तिराहे के पास 24 अगस्त को सड़क पर अपनी मां के साथ सो रही बच्ची को एक दरिंदा उठा ले गया था और उसके रेप किया था। उस मामले में भी आरोपी की एक अस्पष्ट फुटेज मिली थी। वह भी आज तक पकड़ा नहीं गया है। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं दोनों घटनाओं को एक ही शख्स ने तो अंजाम नहीं दिया। दोनों के फुटेज को मिलाया जा रहा है। जांच में पाया गया है कि दोनों घटनाओं में रात का समय लगभग वही था। दोनों ही मामलों में बच्चियां परिजनों के साथ सो रही थीं। दोनों ही में घर से दूर ले जाकर रेप किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed