{"_id":"5ba94f01867a557ff666bc99","slug":"101537822465-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकी इंचार्ज ने घर में घुसकर युवतियों को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चौकी इंचार्ज ने घर में घुसकर युवतियों को पीटा
Updated Tue, 25 Sep 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौकी इंचार्ज ने घर में घुसकर दो युवतियों को पीटा
जेल रोड चौकी इंचार्ज पर आरोप, एसएसपी से शिकायत
चोटिल युवतियों ने लगाया आरोप, नशे में धुत था दरोगा
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। नैनी के चकरघुनाथ मोहल्ले में स्थित एक घर में पुलिस ने जमकर तांडव मचाया। आरोप है कि जेल रोड चौकी इंचार्ज आधी रात मय फोर्स घर में घुस आए और इसके बाद वहां मिली दो युवतियों को जमकर पीटा। इससे युवतियों को चोट भी आई। सोमवार को पीड़िताओं ने एसएसपी से मिलकर शिकायत की और आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की।
नाजमीन सिद्दीकी पुत्री मोहम्मद हुसैन नैनी के चकरघुनाथ मोहल्ले में रहती है। वह 12वीं की छात्रा है। उसका आरोप है कि 22 सितंबर की रात वह बहन रोशनी के साथ घर पर थी। लगभग दो बजे के करीब जेल रोड चौकी इंचार्ज 6-7 सिपाहियों के साथ घर में घुस आए और मां के बारे में पूछा। यह बताने पर कि मां घर पर नहीं है, चौकी इंचार्ज व सिपाहियों ने दोनों को लात-घूसों व डंडों से पीटना शुरू कर दिया। साथ ही बाल पकड़कर घसीटा व जबरदस्ती पुलिस जीप में बैठाया जाने लगा। युवतियों के शोर पर मोहल्ले के लोग जागे तो गालियां देते हुए आरोपी पुलिसकर्मी चले गए। पीड़िताओं ने सोमवार को कार्यालय पहुंचकर एसएसपी से मामले की शिकायत की। नाजमीन ने बताया कि पिटाई से उसके हाथ में चोट आई है। कहा कि उसे इस कदर बेरहमी से पीटा गया कि उसके हाथ में निशान तक पड़ गए। उसने एफआईआर दर्ज करने की मांग की। बताया कि एसएसपी ने जांच कराकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।