{"_id":"5988ab6a4f1c1bc7448b45a5","slug":"101502129002-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक असपताल में भर्ती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विधायक असपताल में भर्ती
Updated Mon, 07 Aug 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गिरफ्तार विधायक सईद अस्पताल में हुए भर्ती
-बेली अस्पताल में चेकअप के बाद डॉक्टर ने किया रेफर
-स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में हो रहा इलाज
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। होटल मालिक सरदार जोगिंदर सिंह से धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोप में गिरफ्तार सपा के पूर्व विधायक सईद अहमद को पुलिस सोमवार को चेकअप के लिए बेली अस्पताल ले गई तो डॉक्टर ने कई गंभीर बीमारियों के चलते इलाज की खातिर स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल रेफर कर दिया।
फूलपुर से सपा विधायक रहे सईद अहमद के खिलाफ होटल मिलन पैलेस के मालिक सरदार जोगिंदर सिंह की अर्जी पर अदालत के आदेश के बाद 2014 में सिविल लाइंस थाने में धोखाधड़ी, हेराफेरी, जालसाजी का केस लिखा गया था। आरोप है कि सईद ने जमीन बेचने के लिए बतौर एडवांस सरदार जोगिंदर से 95 लाख रुपये लिए मगर न तो जमीन रजिस्ट्री की और न बाद में पैसा वापस किया। सपा शासन में सईद गिरफ्तारी से बचते रहे। गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद रविवार को पुलिस ने पूर्व विधायक को सिविल लाइंस स्थित उनके निवास से गिरफ्तार कर लिया था। सीओ सिविल लाइंस श्रीशचंद्र ने बताया कि पूर्व विधायक सईद अहमद को रात भर कैंट थाने में रखने के बाद सोमवार को अदालत में पेश करने से पहले मेडिकल चेकअप की खातिर बेली अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने सईद को किडनी, मधुमेह, दिल की बीमारी को गंभीर मानते हुए एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया। वहां उन्हें भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया। अब स्वास्थ्य बेहतर होने पर सईद को कोर्ट में पेश किया जाएगा।