फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   1 million to not bring the law on rape

1 लाख न लाने पर बहू से रेप

Sun, 10 Jan 2016 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 10 Jan 2016 02:25 AM IST
विज्ञापन
कौड़िहार(इलाहाबाद)। नवाबगंज थाने का ऐसा मामला सामने आया है कि जिसमे ससुर ने बहू को कमरे में बंद कर दुराचार किया है। बहू का आरोप है कि दहेज में 1 लाख रुपये न लाने से उसके ससुराल वाले प्रताड़ित करते थे। 14 दिसंबर को वह ससुराल पहुंची। उसका पति उस समय घर में नहीं था। तभी ससुर ने उसे कमरे में बंद कर दुराचार किया। पीड़िता मामले की शिकायत लेकर थाने गई लेकिन पुलिस ने भगा दिया। अफसरों से न्याय की गुहार लगाने के बाद मामले की रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन


नवाबगंज के एक किसान ने लगभग दो साल पहले अपनी बेटी की शादी सोरांव के मोरहूं गांव में की थी। शादी के बाद से ही युवती को ससुराल वाले 1 लाख रुपये दहेज की मांग करते थे। युवती ने बताया कि उसके पिता आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। वह शादी में जितना खर्च कर सकते थे। उतना दहेज दे चुके हैं। लेकिन इसके बाद भी ससुरवाले का दिल नहीं पसीजा। युवती को ससुराल में प्रताड़ित किया जाता रहा। युवती का आरोप है कि वह 14 दिसंबर 2015 को मायके से ससुराल पहुंची। युवती का आरोप है कि घर में उसका पति नहीं था।
विज्ञापन


ससुर उसे जबरन एक कमरे में घसीट ले गया। कमरे में युवती के साथ रेप किया और धमकाया कि दहेज में 1 लाख रुपये नहीं लाया तो तुम्हारा यही हाल होगा। घटना के बाद युवती पुलिस थाने पहुंची। लेकिन पुलिस ने बिना कार्रवाई के भगा दिया। युवती ने मामले की शिकायत एसपी गंगापार, एसएसपी समेत अन्य आला अफसरों से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। तब जाकर नवाबगंज पुलिस ने शुक्रवार रात मुकदमा लिखा। एसओ नवाबगंज रामआशीष उपाध्याय ने बताया कि एफआईआर लिखकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed