फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Crime: The thief gang was staying in the lodge of the gambling den operator

Crime : जुआ अड्डा संचालक के लॉज में ठहरा था चोर गिरोह

Mon, 16 May 2022 11:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 16 May 2022 11:11 PM IST
सार

घटना 12 मई को हुई थी जिसमें जज के रिश्तेदार का हीरों का हार व 1.40 लाख नकद व आईफोन से भरा हुआ बैग उड़ा दिया गया था। सीसीटीवी फुटेज से पुलिस ने चार चोरों को चिह्नित किया। साथ ही देा दिन की मशक्कत के बाद उन्हें हिरासत में भी ले लिया।

विज्ञापन
Crime: The thief gang was staying in the lodge of the gambling den operator
चोरी - फोटो : Social Media

विस्तार

सिविल लाइंस स्थित कान्हा श्याम होटल से जज के रिश्तेदार के गहने-नकदी उड़ाने वाला चोर गिरोह नैनी निवासी जुआ संचालक के लॉज में ठहरा था। मप्र के रायगढ़ निवासी चारों युवक लॉज में किराये पर रहते थे और शादी समारोहों में चोरी कर भाग निकलते थे। पुलिस ने चारों युवकों के साथ ही लॉज के केयर टेकर को भी हिरासत में ले लिया है। साथ ही अब जुआ संचालक की तलाश में लग गई है।

विज्ञापन



घटना 12 मई को हुई थी जिसमें जज के रिश्तेदार का हीरों का हार व 1.40 लाख नकद व आईफोन से भरा हुआ बैग उड़ा दिया गया था। सीसीटीवी फुटेज से पुलिस ने चार चोरों को चिह्नित किया। साथ ही देा दिन की मशक्कत के बाद उन्हें हिरासत में भी ले लिया। उनसे पूछताछ में अहम खुलासा यह हुआ कि नैनी में जुआ अड्डा चलाने वाले एक शख्स के लॉज में ही वह किराया देकर रहते थे।
विज्ञापन



इसके बाद शादी समारोहों से सामान-नकदी, जेवर उड़ाने के बाद मप्र लौट जाते थे। कुछ दिनों बाद वह फिर आकर यहां रहने लगते थे। इसके एवज में वह लॉज मालिक को मोटी रकम बतौर किराया देते थे जो बिना किसी आईडी प्रूफ या पूछताछ के उन्हें कमरे दे देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने नैनी स्थित लॉज में छापा मारा। वहां मालिक तो नहीं मिला लेकिन उसके केयरटेकर को हिरासत में ले लिया गया। जिससे देर रात तक पूछताछ चलती रही। सूत्रों का कहना है कि आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गए गहने व नकदी बरामदगी के प्रयास देर रात तक चलते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed