{"_id":"62bc94e0d72a7046356a1c5a","slug":"crime-the-allegations-of-molestation-on-the-inspector-were-correct-the-woman-soldier-had-complained","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime : दरोगा पर सही मिले छेड़छाड़ के आरोप, महिला सिपाही ने की थी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime : दरोगा पर सही मिले छेड़छाड़ के आरोप, महिला सिपाही ने की थी शिकायत
Wed, 29 Jun 2022 11:37 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 29 Jun 2022 11:37 PM IST
सार
महिला सिपाही ने आरोप लगाया था कि पूर्व में थाने में तैनाती रहने के दौरान आरोपी दरोगा ने उसे चौकी में बुलाकर छेड़छाड़ और अश्लील हरकत की। विरोध पर उसे बेरहमी से पीटा और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
up police demo
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस लाइन में तैनात रहे दरोगा महेशचंद के खिलाफ जार्जटाउन थाने में तैनात महिला सिपाही से छेड़खानी के आरोप सही पाए गए हैं। पुलिस ने विवेचना में सामने आए तथ्यों के आधार पर उसके खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। पीड़िता की शिकायत पर 21 मई को उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
विज्ञापन
महिला सिपाही ने आरोप लगाया था कि पूर्व में थाने में तैनाती रहने के दौरान आरोपी दरोगा ने उसे चौकी में बुलाकर छेड़छाड़ और अश्लील हरकत की। विरोध पर उसे बेरहमी से पीटा और जान से मारने की धमकी दी। घटना तब की थी जब जार्जटाउन थाने से संबंधित अल्लापुर पुलिस चौकी में कुछ महीनों पहले तक दरोगा भी तैनात था।
विज्ञापन
आरोप था कि एक दिन बहाने से ही चौकी में बुलाकर दरोगा ने उससे जबरदस्ती की कोशिश की। 19 मई को उसे अपने आवास पर बुलाकर एक बार फिर गला दबाया और पेट पर पांव रखकर पीटा। हेलमेट से मारा और जान से मारने की धमकी भी दी। सीओ अजीत सिंह चौहान ने बताया कि आरोप सही मिलने पर दरोगा के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी गई है।
विज्ञापन
गलत मिले पत्नी पर लगाए गए आरोप, क्लीन चिट
उधर इसी मुकदमे में आरोपी दरोगा की पत्नी पर लगाए गए आरोप विवेचना के दौरान सही नहीं मिले हैं। पीड़िता का आरोप था कि जब उसने दरोगा की शिकायत की तो उसकी पत्नी ने उससे गालीगलौज की। जिस पर गालीगलौज के आरोप में दरोगा की पत्नी को भी आरोपी बनाया गया था। हालांकि पुलिस का कहना है कि विवेचना में आरोप गलत मिलने पर उसकी पत्नी का नाम मुकदमे से निकाल दिया गया।