{"_id":"5daf5a308ebc3e93db11bf7b","slug":"crime-scene-allahabad-news-ald258265846","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले-झाड़ियां तक खंगाली, नहीं मिली बंदूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले-झाड़ियां तक खंगाली, नहीं मिली बंदूक
विज्ञापन
crime scene
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉक्टर के गार्ड से लूट ली गई थी डबल बैरल बंदूक
एमजी मार्ग पर नहीं नजर आया बंदूक लिया हुआ कोई शख्स
प्रयागराज। जार्जटाउन में पन्नालाल रोड पर डॉक्टर के गार्ड राजकिशोर पाठक (56) से डबल बैरक बंदूक लूटने वाले बदमाशों का तीन दिन बाद भी सुराग नहीं मिल सका है। उधर, घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज में कोई भी शख्स एमजी मार्ग पर बंदूक के साथ नहीं नजर आया है। जिसके बाद शरारत का शक होने पर पुलिस ने नाले-झाड़ियों तक में खोजबीन कराई लेकिन उसके हाथ खाली ही रहे।
पन्नालाल रोड पर कंपनी बाग के गेट नंबर छह के सामने स्थित सरकारी आवास में रहने वाले डॉ. अरविंद गुप्ता के गार्ड कौशाम्बी निवासी राजकिशोर से 20 सितंबर को बाइकसवार दो बदमाश डबल बैरक बंदूक लूटकर भाग निकले थे। बंदूक डॉक्टर के आवास पर तैनात दूसरे गार्ड जसरा निवासी विमल शुक्ला की थी। राजकिशोर ने बताया था कि बंदूक लूटने के बाद बदमाश एमजी मार्ग की ओर भागे थे। जिसके बाद पुलिस ने एमजी मार्ग पर मेडिकल व हनुमान मंदिर चौराहे पर लगे कैमरों की फुटेज खंगाली। चौंकाने वाली बात यह रही कि घटना के बाद एमजी मार्ग पर कोई भी शख्स बंदूक के साथ नहीं नजर आया। यही नहीं गोबर गली से होकर जाने वाले रास्ते पर लगे कैमरों की भी फुटेज खंगाली गई लेकिन निराशा ही हाथ लगी। जिसके बाद इस बात का भी शक हुआ कि किसी ने शरारत में यह घटना की हो। इस पर पन्ना लाल रोड के किनारे स्थित झाड़ियों व नाले में भी खोजबीन कराई गई लेकिन पुलिस के हाथ खाली ही रहे। उधर कंपनी गार्डन के भीतर भी खोजबीन कराई गई लेकिन कुछ पता नहीं चला। इंस्पेक्टर जार्जटाउन का कहना है कि बदमाशों की तलाश की जा रही है।