{"_id":"631ce7c6a9ad655717065df8","slug":"crime-news-indecent-act-of-woman-entering-the-house-threatening-to-burn-with-acid","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime News : घर में घुसकर युवती से अश्लील हरकत, तेजाब से जलाने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime News : घर में घुसकर युवती से अश्लील हरकत, तेजाब से जलाने की धमकी
Sun, 11 Sep 2022 06:09 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 11 Sep 2022 06:09 AM IST
सार
19 वर्षीय पीड़िता का आरोप है कि घर से निकलने के दौरान आरोपी उस पर भद्दे भद्दे कमेंट करता है। फोन पर मैसेज भेज कर दोस्ती करने का दबाव डालता है। दोस्ती ना करने पर तेजाब फेंककर चेहरा जलाने की भी धमकी देता है।
विज्ञापन
girl, woman, woman crime, महिला, औरत, woman cry, tears
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
करेली में छेड़खानी के विरोध पर युवती को तेजाब से जलाने की धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक दिन घर में घुसकर आरोपी ने अश्लील हरकत भी की। करेली पुलिस ने बताया कि नामजद मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
19 वर्षीय पीड़िता का आरोप है कि घर से निकलने के दौरान आरोपी उस पर भद्दे भद्दे कमेंट करता है। फोन पर मैसेज भेज कर दोस्ती करने का दबाव डालता है। दोस्ती ना करने पर तेजाब फेंककर चेहरा जलाने की भी धमकी देता है। डरवश उसने यह बात अपने परिजनों को नहीं बताई। तीन सितंबर को आरोपी घर में घुस आया और उसके साथ अश्लील हरकत की।
विज्ञापन
युवती के शोर मचाने पर ऊपर के तल पर मौजूद उसकी भाभी नीचे आई तो वह धमकी देते हुए भाग निकला। इसके बाद उसने पुलिस से शिकायत की। प्रकरण में शनिवार रात पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज किया। करेली के प्रभारी इंस्पेक्टर राम सुमेर यादव ने बताया कि युवती ने आईजीआरएस के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई थी। इसकी जांच पड़ताल के बाद एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन