फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   crime

मीरगंज की स्टेट बैंक शाखा में नकब लगाकर चोरी, सीसीटीवी कैमरों पर लगा दिया था पेपर

Tue, 19 Nov 2019 06:09 AM IST
बरेली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 19 Nov 2019 06:09 AM IST
विज्ञापन
crime
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay/Social media

भारतीय स्टेट बैंक की मीरगंज शाखा में चोरों ने रविवार रात नकब लगाकर स्टॉग रूम के ताले तोड़ने की कोशिश की। कामयाबी नहीं मिली तो चोर दो कंप्यूटर और पांच स्पीकर चोरी कर ले गए। सुबह लोगों की सूचना पर शाखा प्रबंधक और सीओ जगमोहन सिंह मौके पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल पर छानबीन कर शाखा प्रबंधक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना की वजह से बैंक का कामकाज घंटों बाधित रहा।

विज्ञापन


मीरगंज में मुख्य मार्ग पर स्टेट बैंक की शाखा है। रविवार को अवकाश होने के चलते शाखा बंद थी। सुबह करीब नौ बजे कैंटीन संचालक प्रेमपाल ने बैंक पहुंचकर ताले खोले तो सारे कागजात बिखरे पड़े थे। पीछे दीवार में कूमिल लगा देखा तो शाखा प्रबंधक कपिल कुमार को दी। प्रबंधक की सूचना पर क्राइम ब्रांच के प्रभारी निरीक्षक राजकुमार भारद्वाज टीम के साथ मौके पर पहुुंचे और तहकीकात की। सीओ जगमोहन सिंह बुटोला भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


शाखा प्रबंधक कपिल कुमार ने बताया कि चोर दो कंप्यूटर और पांच स्पीकर चोरी कर ले गए। चोरों ने स्ट्रांग रूम में रखी तिजोरी तोड़ने की भी कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे। शाखा प्रबंधक की तहरीर पर पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरों पर लगा दिया था पेपर
नकब लगाकर बैंक में घुसे चोरों को पता था कि वहां सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। उन्होंने घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद न हो इसलिए कैमरे पर पेपर लगा दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed