{"_id":"5db9e7948ebc3e0130773e70","slug":"crime-meerganj-news-bly3820701165","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत नेताजी ने टोल प्लाजा पर किया हंगामा, मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में धुत नेताजी ने टोल प्लाजा पर किया हंगामा, मारपीट
Fri, 01 Nov 2019 01:34 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, मीरगंज/फतेहगंज पश्चिमी
अमर उजाला ब्यूरो, मीरगंज/फतेहगंज पश्चिमी
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 Nov 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
हाईवे पर टोल प्लाजा के पास नशे में धुत नेताजी ने कार से बाइक को टक्कर मारकर युवक को गिरा दिया। फिर बाइक सवार को पीटने लगे।
विज्ञापन
वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन नशे में धुत नेताजी ने पुलिसवालों को रौब दिखाते हुए हड़का दिया। सूचना पर फतेहगंज पश्चिमी एसएचओ, सीओ मीरगंज मौके पर पहुंचे और नेताजी का वाहन सीज कर उन्हें हिरासत में लेकर मेडिकल के लिए भेजा।
विज्ञापन
फतेहगंज पश्चिमी टोल प्लाजा पर बुधवार शाम करीब पांच बजे मुरादाबाद के थाना कटघर के गोबिंदनगर निवासी राकेश चौधरी कार से बरेली की ओर जा रहे थे। कार पर भाजपा का झंडा लगा था।
विज्ञापन
टोल प्लाजा पर कार ने फतेहगंज पश्चिमी के मोहल्ला भिटौरा निवासी दलवीर सिंह की बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दलवीर गिर गए। इसके बाद राकेश भाजपा नेता होने का रौब दिखाते हुए दलवीर को पीटने लगे। टोल प्लाजा पर तैनात पुलिस कर्मियों ने मामला शांत करने का प्रयास किया तो वह उन्हें सत्ता की हनक दिखाते हुए हड़काने लगे।
सूचना जब फतेहगंज पश्चिमी थाना प्रभारी राजकुमार तिवारी और सीओ जगमोहन सिंह बुटोला को मिली तो वह मौके पर पहुंचे तो राकेश चौधरी उन्हें भी धमकाने लगा। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। फतेहगंज पश्चिमी थाने में राकेश चौधरी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
- युवक नशे में धुत था। खुद को विधायक का करीबी बताकर पुलिस पर रौब दिखा रहा था। उसे हिरासत में लेकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उसकी कार भी सीज कर दी गई है। -जगमोहन बुटेला, सीओ मीरगंज