फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Crime: Facebook friend who arrived from Rajasthan molested a female doctor by entering the house, police arrested

Crime : राजस्थान से पहुंचे फेसबुक फ्रेंड ने घर में घुसकर महिला डॉक्टर से की छेड़खानी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Mon, 20 Jun 2022 12:13 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 20 Jun 2022 12:13 AM IST
सार

डॉक्टर ने पुलिस को बताया कि आरोपी अभिषेक जैद उर्फ रवि कुमार वैध उर्फ अकरम गंगा शहर, बीकानेर राजस्थान का रहने वाला है। फरवरी में वह फेसबुक पर उससे जुड़ा और बातें करने लगा। उन्होंने भी बहुत ध्यान नहीं दिया।

विज्ञापन
Crime: Facebook friend who arrived from Rajasthan molested a female doctor by entering the house, police arrested
Prayagraj News : पुलिस के हत्थे चढ़ा राजस्थान का युवक। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

शिवकुटी में रहने वाली महिला डॉक्टर से उसके ही फेसबुक दोस्त ने छेड़छाड़ की। राजस्थान से आया आरोपी भोर में जबरन उनके घर में घुस गया। शोर मचाने पर भाग निकला। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की। शिवकुटी पुलिस ने बताया कि उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन



डॉक्टर ने पुलिस को बताया कि आरोपी अभिषेक जैद उर्फ रवि कुमार वैध उर्फ अकरम गंगा शहर, बीकानेर राजस्थान का रहने वाला है। फरवरी में वह फेसबुक पर उससे जुड़ा और बातें करने लगा। उन्होंने भी बहुत ध्यान नहीं दिया। इसके बाद वह उन्हें ब्लैकमेल करने लगा। बात न मानने पर पति और बच्चों को जान से मारने की धमकी देने लगा। रविवार भोर में तीन बजे वह शहर पहुंचा और जबरन उसके घर में घुस आया।
विज्ञापन



इसके बाद उसने छेड़छाड़ शुरू कर दी। डॉक्टर ने शोर मचाया तो धक्का देकर आरोपी भाग निकला। लेकिन कुछ देर बाद फिर उन्हें कॉल करने लगा। इसके बाद उन्होंने शिकायत की तो पुलिस सक्रिय हुई। इसके बाद आरोपी को पकड़ लिया गया। एसओ मनीष कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर छेड़खानी, धमकी देेने समेत अन्य आरोपों में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुष्कर्म का आरोपी लिव इन पार्टनर गिरफ्तार
प्रयागराज। जार्जटाउन में दुष्कर्म का आरोपी लिव इन पार्टनर अमन सिंह रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। करीब दो महीने पहले क्षेत्र में ही रहने वाली युवती ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि जार्जटाउन में ही रहकर पढ़ाई करने के दौरान आरोपी शादी का झांसा देकर उसके करीब आ गया। नौकरी लगने पर वह उसे अपने साथ गुड़गांव ले गया और शादी की बात करने पर टालता रहा। इसके बाद गालीगलौज व मारपीट करने लगा। इसकेबाद किसी तरह वह लौटकर अपने घर आई और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। जार्जटाउन पुलिस ने बताया कि धूमनगंज निवासी आरोपी की तलाश की जा रही थी। उसे कोऑपरेटिव चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed