{"_id":"587537954f1c1be165ba9def","slug":"crime-civil-lines","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैनल की चुनावी बहस में मारपीट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चैनल की चुनावी बहस में मारपीट
इलाहाबाद, ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jan 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल लाइंस स्थित होटल में मंगलवार दोपहर एक टीवी चैनल की ओर से आयोजित चुनावी बहस कार्यक्रम में जमकर बवाल हुआ। बहस के दौरान मारपीट होने लगी। इसमें कांग्रेस नेता व शियाट्स प्रति कुलपति प्रोफेसर एसबी लाल घायल हो गए। एसबी लाल और उनके गनर पर जानलेवा हमला किया गया। जब वे कार्यक्रम स्थल से जान बचाकर भागे तो हमलावरों ने खदेड़ लिया। सड़क पर दौड़ाकर पीटा और कार पर पथराव कर कार का शीशा तोड़ डाला। बवाल से मची अफरातफरी के चलते कार्यक्रम बीच में रोकना पड़ा। पुलिस के पहुंचने के बाद बवाल थमा। लाल की तरफ से सिविल लाइंस थाने में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी गई है।
होटल में दोपहर लगभग दो टीवी चैनल की तरफ चुनावी बहस शुरू हुई। बहस में कई दलों के घोषित और दावेदार प्रत्याशी शामिल थे। प्रत्याशियों के समर्थक और आम जनता भी कार्यक्रम में मौजूद थी। इसी दौरान प्रतियोगी छात्र ने एक पार्टी पर आरोप लगाया तो इससे नाराज विरोधी गुट के समर्थक उस पर झपट पड़े। माहौल बिगड़ता लेकिन पुलिस ने किसी तरह मामला संभाला। दोबारा बहस शुरू हुई तो सवाल-जवाब के दौरान विवाद होने लगा। एक पार्टी के समर्थक प्रो. एसबी लाल की तरफ बढ़े तो उनके सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोका। इस पर करीब कुछ लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। एसबी लाल और उनके गनर को लोहे की राड से पीटकर लहूलुहान कर दिया। एसबी लाल और उनके सुरक्षाकर्मी बचकर भागे तो हमलावरों ने सड़क तक दौड़ाकर पीटा। इतना नहीं, कार पर भी पथराव किया गया। शियाट्स के पीआरओ रमाकांत दुबे के मुताबिक हमले में प्रति कुलपति एसबी लाल, सहायक सुरक्षा अधिकारी सत्यव्रत द्विवेदी, महेंद्र सिंह, सुनील को गंभीर चोट आई है। सिविल लाइंस थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की तहरीर दी गई है। सीओ सिविल लाइंस डीपी तिवारी के मुताबिक तहरीर पर रिपोर्ट लिखकर कार्र्रवाई की जाएगी।