फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   prisoner relatives try to escape him from court attack on Security guard

कचहरी से बंदी को भगाने की कोशिश, सुरक्षा में लगे सिपाही पर हमला, तीन गिरफ्तार

Sat, 31 Aug 2019 01:07 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Sat, 31 Aug 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
prisoner relatives try to escape him from court attack on Security guard
crime news - फोटो : फाइल फोटो

जिला कचहरी से पेशी पर लाए जाने के दौरान शुक्रवार को हत्यारोपी बंदी शानू यादव को भगाने की कोशिश की गई। इस दौरान सुरक्षा में लगे सिपाही पर भी हमला किया गया, जिसमें वह चोटिल भी हुआ। हालांकि बंदी भाग नहीं सका और पुलिस ने उसे भगाने की कोशिश में उसके पिता, चाचा और दोस्त को पकड़ लिया है। देर रात मुकदमा लिखकर इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, शानू यादव पुत्र गोपेश यादव 2016 में सिविल लाइंस में हुई हत्या के मामले में नैनी जेल में निरुद्ध है। शुक्रवार दोपहर उसे पेशी पर जिला कचहरी लाया गया। सुरक्षा में लगा सिपाही राहुल यादव उसे लेकर हवालात से कोर्ट कक्ष की ओर जा रहा था तभी सीढ़ियों पर मौजूद पिता, चाचा और दोस्त ने शानू को हिरासत से छुड़ाने के लिए उस पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन


उधर शानू ने अपने दांतों से उसके हाथ में काट लिया और पकड़ ढीली होते ही हाथ छुड़ाकर भागने लगा। सिपाही के शोर मचाने पर वकीलों और अन्य वादकारियों ने उसे और उसे भगाने की कोशिश करने वालों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर कर्नलगंज पुलिस पहुंची और घायल सिपाही को इलाज के लिए भेजने के साथ ही तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। उधर आरोपी बंदी को पेशी के बाद नैनी जेल में दाखिल करा दिया गया। पुलिस ने बताया कि मौके से पकड़े गए तीनों लोगों में बंदी का पिता गोपेश, उसका चाचा हरिकेश निवासी बेली रोड और दोस्त साजिद उर्फ छोटू निवासी कटरा शामिल हैं।


तीनों के खिलाफ बंदी को भगाने की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार हरिकेश कर्नलगंज थाने का हिस्ट्रीशीटर है जिस पर कई मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed