{"_id":"578d3df84f1c1b566ec4b6e3","slug":"cracks-in-townes-bridge-a-hole-on-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटका टौंस पुल में आईं दरारें, हो गया होल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटका टौंस पुल में आईं दरारें, हो गया होल
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Tue, 19 Jul 2016 02:24 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद-मिर्जापुर राजमार्ग पर कटका टौंस पुल में आई दरार के साथ हुए होल को देखते राहगीर।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेजा और करछना के सीमा पर इलाहाबाद-मिर्जापुर राजमार्ग पर बना कटका टौंस पुल में सोमवार को अचानक दरारें आ गईं। इतना ही नहीं दरार के साथ एक स्थान पर बड़ा होल भी हो गया। इसकी जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया। मौके पर मेजारोड पुलिस पहुंच गई फिर कुछ देर में लोक निर्माण विभाग के अभियंता भी पहुंच जानकारी जुटाने में जुट गए। अभियंताओं ने तत्काल बड़े वाहनों की आवाजाही पर रोंक लगा दिया। हालाकि बड़े वाहनों में उन्ही वाहनों को रोंका गया है कि जिन पर गिट्टी लदी हुई है। बता दें कि सोमवार सुबह उक्त पुल से गुजर रहे दो बाइक सवार पुल में हुए होल में फंसकर गिर गए थे। संयोग अच्छा था कि पुल में जाल बंधा हुआ था नहीं तो दिक्कत हो जाती।
हालाकि उन दोनों को हल्की-फुल्की चोट आई थी तो दोनों अपने-अपने घर चले गए। कुछ ही देर में वहां पर काफी भीड़ जुट गई। पुल में आई दरार की सूचना जैसे ही पुलिस और पीडब्ल्यूडी विभाग के अभियंताओं को हुई हड़कंप मच गया। तत्काल मेजारोड पुलिस पहुंच गई और उधर, से बड़े वाहनों के आने-जाने पर रोक लगा दिया। पीडब्ल्यूडी एन एच 76 से जुड़े कई अभियंता भी आ गए। अभियंताओं ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। हालाकि विभाग के जेई राजबहादुर ने बताया कि पुल में हुए होल की जानकारी विभाग के एक्सईएन को दे दी गई है। इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। फिर इसका मरम्मत कराया जाएगा।
पुल में आई दरारें और होल से दहशत में हैं राहगीर
पुल में आई दरार के साथ हुए होल से राहगीर दहशत में हैं। राहगीरों ने बताया कि जब इस तरह से होल हो जा रहा है तो किसी समय बड़ी घटना घट सकती है। लोग दहशत में हैं।