फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Crackdown on illegal firecrackers before Diwali: Police launch special operation in Prayagraj

Prayagraj : दीपावली से पहले अवैध पटाखों पर शिकंजा- प्रयागराज में पुलिस का स्पेशल ऑपरेशन शुरू

Sun, 12 Oct 2025 04:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 12 Oct 2025 04:15 PM IST
सार

दीपावली से पहले अवैध पटाखा निर्माण और भंडारण पर रोक लगाने के लिए प्रयागराज पुलिस ने विशेष अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर 10 से 25 अक्तूबर तक चलने वाले इस ऑपरेशन के तहत जिलेभर में छापेमारी की जाएगी।

विज्ञापन
Crackdown on illegal firecrackers before Diwali: Police launch special operation in Prayagraj
पटाखे। - फोटो : संवाद।

विस्तार

दीपावली से पहले अवैध पटाखा निर्माण और भंडारण पर रोक लगाने के लिए प्रयागराज पुलिस ने विशेष अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर 10 से 25 अक्तूबर तक चलने वाले इस ऑपरेशन के तहत जिलेभर में छापेमारी की जाएगी। इसका उद्देश्य फटाखा फैक्ट्रियों या गोदामों में किसी भी हादसे को समय रहते रोकना है।

विज्ञापन


हाल के दिनों में प्रदेश के कई जिलों में अवैध पटाखा फैक्ट्रियों में हुए विस्फोटों के बाद पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। इन घटनाओं में कई लोगों की दर्दनाक मौत हो चुकी है, जिसके बाद मुख्यालय ने सभी जिलों को निगरानी और कार्रवाई बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। प्रयागराज कमिश्नरेट ने इस अभियान के लिए सर्किलवार टीमें गठित की हैं। हर टीम को अपने क्षेत्र में निर्माण, बिक्री और भंडारण से जुड़ी इकाइयों की पहचान कर कार्रवाई की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन


एडिशनल पुलिस कमिश्नर कानून व्यवस्था डॉ. अजयपाल शर्मा ने बताया कि सभी एसीपी को नोडल अधिकारी बनाया गया है, जो संबंधित एसडीएम के साथ संयुक्त कार्रवाई करेंगे। संवेदनशील इलाकों खासकर औद्योगिक क्षेत्रों, गोदामों और घनी आबादी वाले हिस्सों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। इसके लिए ड्रोन कैमरों और स्थानीय खुफिया इकाई (एलआईयू) की मदद ली जा रही है। जिन इलाकों में पहले अवैध पटाखा निर्माण पकड़ा गया था, उन्हें भी फोकस एरिया में रखा गया है। साथ ही हर दिन शाम छह बजे तक पुलिस मुख्यालय को अभियान की प्रगति रिपोर्ट भेजी जाएगी। जिले में सभी नोडल अफसरों को शाम चार बजे तक अपनी रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed