फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Cow slaughter, forced conversion and illegal mining are on the radar

Prayagraj News: गोवध, जबरन धर्मांतरण व अवैध खनन करने वाले रडार पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Cow slaughter, forced conversion and illegal mining are on the radar
नवागंतुक एडीजी प्रयागराज जोन डॉ संजीव गुप्ता। अमर उजाला
‘शासन की ओर से अपराध व अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है और इस पर पूर्णतया अमल किया जाएगा। गोवध, जबरन धर्मांतरण व अवैध खनन करने वालों पर जोन के सभी सात जनपदों में अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। नए कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी जोर होगा और इसके लिए जल्द ही आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।’
विज्ञापन

प्रयागराज जोन के नए एडीजी (अपर पुलिस महानिदेशक) आईपीएस डॉ. संजीव गुप्ता ने शनिवार को यह बातें कहीं। 1999 बैच के आईपीएस अफसर डॉ. संजीव अब तक सचिव (गृह) के पद पर तैनात थे। उन्हाेंने कहा कि जोन के दो जनपदों में गोवध को लेकर शिकायतें सामने आई हैं। ऐसे में इसमें लिप्त लोगों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए जल्द ही अभियान चलाया जाएगा। जबरन या लालच देकर धर्मांतरण कराने वालाें पर पूर्व में कार्रवाई हुई है और इनके खिलाफ भी गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बताया कि जोन के सभी सातों जनपदाें में नए कानूनों को के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर रणनीति बनाई जाएगी। इसके तहत जल्द ही सभी जनपदों में उपकरण व अन्य संसाधनों की भी व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि प्रभावी कार्रवाई के चलते संगठित अपराध करने वालों पर शिकंजा कसा गया है। उनका आर्थिक नेटवर्क तोड़ने के लिए गैंगस्टर एक्ट में हुई कार्रवाई की समीक्षा भी की जाएगी। माफिया की अपराध से अर्जित संपत्तियों को चिह्नित कराया जाएगा और उन्हें गैंगस्टर एक्ट में कुर्क करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।



बतौर डर्माटॉलॉजिस्ट मेडिकल प्रैक्टिस भी की
आईपीएस संजीव सिविल सेवा में आने से पहले डॉक्टर भी रह चुके हैं। एमबीबीएस की पढ़ाई करने के बाद उन्होंने कुछ दिनों तक बतौर डर्माटॉलॉजिस्ट मेडिकल प्रैक्टिस भी की। मन नहीं लगा तो उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी की और आईपीएस में चयनित हुए। वह आईजी कानून व्यवस्था के साथ ही आईजी अयाेध्या धाम रेंज भी रह चुके हैं। प्रयागराज (तब इलाहाबाद) में वह बतौर आईजी होम एंड वेलफेयर के तौर पर भी तैनात रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed