फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   cow death in Kanji House, VHP warns of agitation

कांजी हाउस में गाय की मौत पर हंगामा, विहिप ने दी आंदोलन की चेतावनी

Mon, 12 Jul 2021 12:21 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 12 Jul 2021 12:21 AM IST
सार

  • नगर निगम द्वारा संचालित बेली कांजी हाउस में गाय की मौत पर हिंदू संगठनों ने जताई  नाराजगी
  • कांजी हाउस में व्याप्त अव्यवस्था पर बढ़ी  नाराजगी, क्षमता से ज्यादा दिखे गोवंश 

विज्ञापन
cow death in Kanji House, VHP warns of agitation
prayagraj news : नगर निगम संचालित कांजी हाउस में गाय की मौत पर भड़के विहिप कार्यकर्ता। - फोटो : prayagraj

विस्तार

नगर निगम द्वारा संचालित बेली कांजी हाउस में रविवार को एक गाय की मौत होने के बाद खूब हंगामा हुआ। गाय की मौत की खबर सुनकर यहां विश्व हिंदू परिषद, गौरक्षा विभाग एवं अन्य हिंदू संगठनों से जुड़े लोग पहुंच गए। यहां हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों ने आरोप लगाया कि कांजी हाउस में व्याप्त अव्यवस्था की वजह से ही गाय की मौत हुई। हंगामे की सूचना मिलने के बाद यहां नगर निगम के अधिकारी और कर्नलगंज की पुलिस भी पहुंच गई। यहां किसी तरह से लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया गया। 
विज्ञापन


दरअसल विहिप गौरक्षा विभाग काशी प्रांत के मंत्री लालमणि तिवारी को जानकारी मिली थी कि कांजी हाउस में क्षमता से ज्यादा गायें रखी गईं है। इस बीच उन्हें मोहल्ले वालों ने बताया कि कांजी हाउस में व्याप्त अव्यवस्था की वजह से एक गाय की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद लालमणि मौके पर पहुंच गए। वहां पहुंचे तो उन्हें बेली कांजी हाउस के गेट पर ताला लगा मिला। वहां कोई कर्मचारी न देख उन्होंने डीएम, एडीएम सिटी, नगर आयुक्त आदि अफसरों को इसकी जानकारी दी। गाय की मौत को लेकर वहां काफी हो हल्ला भी हुआ।
विज्ञापन


इस बीच कांजी हाउस का कर्मचारी मोहम्मद शाहनवाज और पशुधन अधिकारी डाक्टर नीरज सिंह वहां पहुंचे। कांजी हाउस का ताला खोला तो अंदर काफी गंदगी देखने को मिली। पशुओं के लिए वहां न ही चारा दिखा और न ही स्टोर में चूनी चोकर दिखा। लालमणि ने बताया कि कांजी हाउस में क्षमता से अधिक गोवंश थे। आरोप लगाया कि वहां गाय की भूख प्यास की वजह से मौत हुई। इस दौरान कांजी हाउस के कमरे में शराब की कई बोतलें भी मिली। इस दौरान अमर नाथ तिवारी, पवन शुक्ला, शिवम द्विवेदी, अमित सिंह, नवीन, अंकित, सुजीत सोनकर, राजेंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार, पुलिस ने दर्ज किया केस 
नगर निगम के पशुधन अधिकारी का कहना है कि कांजी हाउस में करीब 50-60 गाय हैं। उनकी निगरानी और देखभाल के लिए आधा दर्जन कर्मचारी तैनात हैं। गाय के लिए चारे का पर्याप्त इंतजाम कांजी हाउस में है। उनके लिए दवा का भी प्रबंध है। आज गाय का पोस्टमार्टम दो पशु चिकित्सकों द्वारा किया गया। इसकी रिपोर्ट सोमवार को आएगी। उधर चर्चा कि पोस्टमार्टम के दौरान गाय के पेट से काफी पॉलीथिन मिली। कांच की टूटी हुई चूड़ियां भी पोस्टमार्टम के दौरान मिली। वहीं इस मामले की गंभीरता को देखते हुए बजरंग दल के विभाग संयोजक विजय पांडेय ने कर्नलगंज थाने में केस दर्ज कराया। 


विहिप गौरक्षा विभाग ने दी आंदोलन की चेतावनी 
विश्व हिंदू परिषद गौरक्षा विभाग के प्रांत मंत्री लाल मणि तिवारी ने कहा कि कांजी हाउस की बदहाली और गोमाता के प्रति क्रूरता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर यहां व्याप्त अव्यवस्था के जिम्मेदार लोग के खिलाफ कार्रवाई न हुई तो विहिप कार्यकर्ता आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed