फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Cow death

गायों की मौत पर मचा हड़कंप,जांच में फिर लीपापोती

Mon, 29 Jul 2019 12:03 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
Cow death
Cow death - फोटो : AU
प्रयागराज। कांदी की कान्हा गोशाला से फैजुल्लापुर(हेतापट्टी) में शिफ्ट कराई गई घायल गायों में से 12 की मौत को लेकर रविवार को हड़कंप मच गया। बहादुरपुर ब्लाक के बीडीओ चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव पशु चिकित्सक और लेखपाल के साथ सुबह पहुंचे। वहां गोशाला में मौजूद गायों की गिनती कराई गई। बीडीओ ने गोशाला के कर्मी पंचराम का बयान लिया। प्रशासन ने दावा किया कि कांदी गोशाला से वहां टैग लगे सिर्फ आठ पशु ही भेजे गए थे, जिनमें से एक की भी मौत नहीं हुई है। जबकि, क्षमा जन सेवा समिति की डायरी में कांदी से अलग-अलग तिथियों में भेजी गई 30 से अधिक गायों में से 12 की मौत का ब्यौरा दिन और समय के अनुसार दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

गायों की मौत पर प्रशासन के दावे और क्षमा जन सेवा समिति के संचालक की डायरी के विवरण ताल्लुक नहीं रखते। कांदी गांव की कान्हा गोशाला में बीती 11 जुलाई की रात 35 गायों की मौत की घटना के बाद घायल 28 गायों को अलग-अलग तिथियों में फैजुल्लापुर(हेतापट्टी) स्थित क्षमा जन सेवा समिति की गोशाला में भिजवाया गया है। समिति की डायरी में इन गायों को वहां भेजने व उनकी मौत होने तक का तिथिवार ब्यौरा दर्ज है। 12 जुलाई को 10 घायल गायें वहां भेजी गईं थीं। इनमें से दो गायों की उसी रात मौ हो गई थी। पांच गायें 13 को व आठ गायें 14 जुलाई को समिति की गोशाला में भिजवाई गईं। इनमें कुछ के कानों में टैग लगे थे और कुछ बिना टैग के ही लाए गए थे। 12 से 27 के बीच 12 गायों की मौत का विवरण समिति की डायरी से किसी भी समय प्राप्त किया जा सकता है। इनमें से दो टैग वाले क्रमश: यूपीएलडीबी-190168144294 व यूपीएलडीबी-190047929715 क्रमांक के पशुओं की भी मौत हुई है। समिति के संचालक सुधीर मिश्र ने बताया कि इन गायों के शवों को ग्राम विकास अधिकारी व प्रधान की मौजूदगी में दफनाया गया है। ऐसे में मौतों पर परदा नहीं डाला जा सकता।
विज्ञापन

कांदी गोशाला से भेजे गए थे सिर्फ आठ गोवंश, सात स्वस्थ
प्रयागराज। फैजुल्लापुर(हेतापट्टी) की गोशाला में कांदी से शिफ्ट कराई गई गायों की मौत पर प्रशासन ने रविवार को बीडीओ की जांच रिपोर्ट का हवाला दिया। इस संबंध में जारी बयान के मुताबिक बीडीओ बहादुरपुर ने अवगत कराया है कि 14 जुलाई को आठ गोवंश टैग के साथ क्षमा जन सेवा समिति की गोशाला में स्थानांतरित किए गए थे। निरीक्षण के दौरान सात स्वस्थ पाए गए हैं। पशु चिकित्साधिकारी ने अपनी रिपोर्ट में पशुओं के स्वस्थ होने की बात कही है। साथ ही कहा गया है कि प्रधान, गोपालक रामदरस, प्रेमशंकर व पंचराज केबयान के मुताबिक समिति केसंचाललक सुधीर कुमार मिश्र की ओर से संचालित गोशाला में घाय पशुओं का उपचार किया जाता है। वहां 27 जुलाई को एक बैल की मौत हो गई थी। इसके अलावा किसी गोवंश की मौत नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वस्थ गायों को हेतापट्टी से कांदी गोशाला ले जाने का विरोध
प्रयागराज। फैजुल्लापुर(हेतापट्टी) की गोशाला में कांदी की गायों की मौत की खबर पर दिन भर उठापटक मची रही। दोपहर बाद बीडीओ के निर्देश पर प्रधान सचेंद्र सिंह उर्फ पंचम सिंह ट्रक लेकर स्वस्थ पशुओं को लेने पहुंच गए। गायों को लाद कर कुछ दूर ही गए थे, तबतक क्षमा जन सेवा समिति के संचालक व अन्य लोगों ने रोक लिया। बीडीओ चंद्र प्रकाश से फोन पर बात की गई। स्वस्थ हो चुके पशुओं को वापस कांदी भिजवाने के लिए कहा गया है। समिति के संचालक ने इस का विरोध शुरू कर दिया। उनका कहना था कि जब घायल पशुओं का उपचार कराकर स्वस्थ कर लिया गया, तब उनको किसी भी दशा में समिति की गोशाला से वापस नहीं जाने दिया जाएगा। इस पर बीडीओ ने गोशाला संचालक से जमीन के कागज व अन्य रिकार्ड लेकर मिलने के लिए कहा, ताकि वहां रखे पशुओं की देखरेख की समुचित व्यवस्था कराई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed