Covid : तेजी से बढ़ रहा संक्रमण, सरकारी अस्पतालों समेत अन्य स्थानों पर कोरोना की एंटीजन जांच शुरू
एसआरएन के जनरल मेडिसिन विभाग में रोजाना 300 से अधिक की ओपीडी होती है। यहां सर्दी, जुकाम व बुखार के मरीजों की संख्या 60 से 70 रहती है। यहां पर संदिग्ध मरीजों का सैंपल लेकर माइक्रोबायोलॉजी लैब में आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजा जाता है। इसकी रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए जनपद की 20 सीएचसी, तेज बहादुर सप्रू अस्पताल (बेली) व स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय (एसआरएन) के साथ ही सिविल लाइंस बस अड्डे के पास और रज्जू भईया महाविद्यालय में कोरोना की एंटीजन जांच शुरू हो गई है। इसके अलावा करीब 20 से 30 फीसदी प्राइवेट चिकित्सालयों ने भी अपने यहां सर्दी, जुकाम व बुखार से पीड़ित मरीजों की जांच आरंभ कर दी है। हालांकि, अभी जिले में एक कोरोना संक्रमित बृहस्पतिवार को पाया गया है।
वहीं, प्रदेश सरकार की तरफ से जारी दिशा-निर्देश का पालन करते हुए, जिला स्वास्थ्य विभाग ने सभी सरकारी व गैर सरकारी अस्पतालों में कोरोना की एंटीजन जांच शुरू करने का निर्देश दिया है। इसके अनुसार सर्दी, जुकाम व बुखार के मरीजों की आवश्यकता के आधार पर रैंडम जांच कराई जाए।
वहीं, दूसरी तरफ ठंड बढ़ने के कारण सर्दी, जुकाम व बुखार के मरीजों की संख्या सरकारी व गैर सरकारी अस्पतालों में 20 से 25 फीसदी बढ़ गई है। कॉल्विन और बेली में प्रतिदिन जनरल फिजीशियन की ओपीडी में 150 से 200 मरीज आते हैं, जिनमें 20 से 40 मरीज सर्दी, जुकाम व बुखार के होते हैं।
एसआरएन के जनरल मेडिसिन विभाग में रोजाना 300 से अधिक की ओपीडी होती है। यहां सर्दी, जुकाम व बुखार के मरीजों की संख्या 60 से 70 रहती है। यहां पर संदिग्ध मरीजों का सैंपल लेकर माइक्रोबायोलॉजी लैब में आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजा जाता है। इसकी रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाती है।
इस बीच स्वास्थ्य विभाग ने प्राइवेट अस्पतालों को अपने यहां सभी मरीजों की एंटीजन जांच करने के निर्देश जारी किए हैं। वहीं, सभी सरकारी अस्पतालों व सीएचसी में एंटीजन जांच के लिए किट पहुंचा दी गई हैं। कॉल्विन में सोमवार से कोरोना की एंटीजन जांच शुरू हो जाएगी।
दो से तीन दिन में शुरू हो जाएगी आरटीपीसीआर जांच
स्वास्थ्य विभाग जल्द ही आरटीपीसीआर जांच की शुरुआत करने जा रहा है। इसके लिए किट मंगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अगले दो से तीन दिनों में बेली व रज्जू भईया महाविद्यालय सहित अन्य स्थानों पर आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल लिए जाएंगे। मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में इन सैंपलों की जांच होगी। इसके अलावा रिपोर्ट में पॉजिटिव पाए जाने वाले मरीज में कोरोना के नए वेरिएंट जेएन-1 की जांच के लिए सैंपल लखनऊ की लैब भेजा जाएगी।
सर्दी, जुकाम व बुखार के मरीजों की एंटीजन जांच सभी सरकारी, गैर सरकारी व सीएचसी में होगी। इसके अलावा जल्द ही आरटीपीसीआर जांच के लिए भी सैंपल लेने की तैयारी है। इसके लिए किट मंगाई गई हैं। - डॉ. वरुण क्वात्रा, एसीएमओ व नोडल, कोविड 19