फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Covid: Corona infection took one life, three new positive cases found

Covid : कोरोना संक्रमण ने ली एक जान, तीन नए पॉजिटिव केस मिले

Tue, 07 Jun 2022 12:35 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 07 Jun 2022 12:35 AM IST
सार

कोरोना संक्रमण से मौत होने और तीन नए मामले मिलने के बाद लोगों की चिंता बढ़ गई है। पिछले दो दिनों से कोरोना के नए मामले न मिलने से जहां स्वास्थ्य महकमे ने राहत की सांस ली थी, वहीं सोमवार को कोरोना के तीन नए मरीज मिले।

विज्ञापन
Covid: Corona infection took one life, three new positive cases found
covid - फोटो : social media

विस्तार

कोरोना संक्रमण ने सोमवार को एक बार फिर चिंता बढ़ा दी। इस दिन कोरोना संक्रमण की चपेट में आने के बाद जीवन से जूझ रहे एक मरीज की मौत हो गई। इसी के साथ तीन नए पॉजिटिव केस भी पाए गए हैं। नए कोरोना संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। इससे पहले तीन जून को छह कोरोना संक्रमित पाए गए थे।

विज्ञापन



कोरोना संक्रमण से मौत होने और तीन नए मामले मिलने के बाद लोगों की चिंता बढ़ गई है। पिछले दो दिनों से कोरोना के नए मामले न मिलने से जहां स्वास्थ्य महकमे ने राहत की सांस ली थी, वहीं सोमवार को कोरोना के तीन नए मरीज मिले। जिसके बाद जिले में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 19 हो गई है। सोमवार को कोरोना मरीजों की जांच में जुटी टीमों ने जिले में कुल 2661 लोगों का सैंपल लिया। इसमें तीन  कोरोना संक्रमित मिले। इस एक संक्रमित की जहां मौत हो गई, वहीं सात संक्रमितों ने महामारी को मात भी दी।
विज्ञापन



उनका होम आइसोलेशन पूरा हो गया। इनके सबके बावजूद कोरोना से एक मौत होने और तीन नए मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी लोगों से कोरोना प्रोटोकाल का कड़ाई से पालन करने की अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



अधिकारियों का कहना है कि भीड़ भाड़ वाले इलाकों में सोशल डिस्टेसिंग का पालन नहीं किया जा रहा है। साथ ही लोग मास्क भी नहीं लगा रहे हैं। दूसरी ओर नगर निगम की ओर से पब्लिक एड्रेस सिस्टम के जरिए पूरे दिन सिविल लाइंस के चौराहों पर कोरोना से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया जाता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed