{"_id":"62b89d66a4cba61e6e1f9a22","slug":"covid-11-new-infected-found-of-corona-19-defeated-city-desk-news-ald3359977161","type":"story","status":"publish","title_hn":"Covid : कोरोना के मिले 11 नए संक्रमित,19 ने दी मात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Covid : कोरोना के मिले 11 नए संक्रमित,19 ने दी मात
विज्ञापन
साढ़े तीन महीने बाद एक दिन में कोरोना के मिले 11 नए संक्रमित, 19 ने दी मात
प्रयागराज। कोरोना के नए मामलों में एक बार फिर से तेजी आई है। रविवार को जांच के दौरान साढ़े तीन महीने बाद एक दिन में सबसे अधिक 11 नए संक्रमित मिले। यह हाल तब है जब कोरोना की जांच में जुटी टीमों द्वारा सैंपल का दायरा दो हजार के अंदर रखा जा रहा है। ऐसे में एक दिन में इतनी बड़ी संख्या में नए संक्रमितों के मिलने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता भी बढ़ने लगी है।
मार्च की शुरूआत में कोरोना के नए मरीजों की संख्या एक दिन में दहाई का अंक पार कर रही थी। 5 मार्च को एक दिन में सबसे अधिक 19 नए संक्रमित मिले थे। उसके बाद से संक्रमितों की संख्या कम होती गई। लेकिन करीब साढ़े तीन महीने बाद फिर से कोरोना संक्रमित की संख्या में उछाल आ गया। जांच में लगी टीमों ने 1741 लोगों का सैंपल लिया। जिसमें 11 नए संक्रमित मिले। हालांकि इस दौरान 19 मरीजों ने कोरोना को मात देते हुए अपना होम आइसोलेशन पूरा किया। संवाद
000
डॉ. ईशान्या राज को मिला ग्लोबल इंडिया नेशनल एक्सीलेंस अवार्ड 2022
प्रयागराज। शहर के जानी मानी मनोरोग वैज्ञानिक डॉ. ईशान्या राज को नारी नीति फाउंडेशन इंडिया की ओर से रविवार को नई दिल्ली में ग्लोबल इंडिया नेशनल एक्सीलेंस अवार्ड 2022 दिया गया। सांसद मनोज तिवारी और अभिनेत्री मनीषा पटेल ने अवार्ड दिए। इस मौके पर आईपीएस विकास वैभव, जितेंद्र राणा, सांसद संतोष कुशवाहा, डॉ. रीता गुरनानी समेत अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद