प्रतापगढ़ सड़क हादसे में सीएमपी की असिस्टेंट प्रोफेसर सहित चचेरी बहन की मौत, दो भाई गंभीर
सीएमपी डिग्री कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अर्जिता श्रीवास्तव (32) की प्रतापगढ़ के कुंडा में हुए सड़क हादसे में चचेरी बहन अंशी (20) समेत मौत हो गई। वह भाई की पत्नी की विदाई के लिए परिवार समेत लखनऊ जा रही थीं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीएमपी डिग्री कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अर्जिता श्रीवास्तव (32) की प्रतापगढ़ के कुंडा में हुए सड़क हादसे में चचेरी बहन अंशी (20) समेत मौत हो गई। वह भाई की पत्नी की विदाई के लिए परिवार समेत लखनऊ जा रही थीं। तभी उनकी कार कुंडा में सामने से आ रहे कंटेनर से जा भिड़ी। हादसे में असिस्टेंट प्रोफेसर का सगा व चचेरा भाई भी जख्मी हुए हैं। जिन्हें एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
अर्जिता पुत्री प्रदीप कुमार श्रीवास्तव सीएमपी कॉलेज के केमेस्ट्री विभाग में तैनात थीं। वह मूल रूप से भदोही के ज्ञानपुर स्थित पटेल नगर की रहने वाली थीं। शनिवार सुबह वह पिता व परिवार के अन्य लोगों के साथ भाई अभिशांक उर्फ तोषू (32) की पत्नी की विदाई कराने लखनऊ जा रही थीं। होंडा सिटी कार में वह अभिशांक, चचेरी बहन अंशी और चचेरे भाई रचित (20) के साथ सवार थीं जबकि मारूति सियाज कार में पिता, चाचा व अन्य परिजन थे।