Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Court expresses displeasure over absence of advocates, states that judicial proceedings cannot be brought

हाईकोर्ट : अधिवक्ताओं की गैरमौजूदगी पर कोर्ट नाराज, कहा-न्यायिक कार्यवाही ठप नहीं हो सकती

Thu, 05 Nov 2026 03:04 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 05 Nov 2026 03:04 PM IST
सार

अधिवक्ताओं की गैरमौजूदगी और अदालत के प्रवेश द्वार पर जमावड़े को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। कोर्ट ने कहा कि वकीलों के जानबूझकर काम नहीं करने से न्यायिक प्रक्रिया ठप नहीं हो सकती। मामले में शासकीय अधिवक्ता से रिपोर्ट तलब करने के साथ तीन याचियों की गिरफ्तारी पर भी रोक लगा दी है।

विज्ञापन
Court expresses displeasure over absence of advocates, states that judicial proceedings cannot be brought
इलाहाबाद हाईकोर्ट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने न्यायकक्ष में अधिवक्ताओं की गैरमौजूदगी और अदालत के कामकाज में बाधा पहुंचाने की कोशिश पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि अधिवक्ताओं के जानबूझकर न्यायकक्ष में नहीं रहने पर न्यायिक कार्यवाही ठप नहीं हो सकती। साथ ही कोर्ट ने शासकीय अधिवक्ता से अपर शासकीय अधिवक्ताओं की गैरमौजूदगी पर भी रिपोर्ट मांगी है।

विज्ञापन


यह आदेश न्यायमूर्ति अजय भनोट और न्यायमूर्ति दिवेश चंद्र सामंत की खंडपीठ ने सलमान अख्तर व दो अन्य की याचिका पर दिया। मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट में याचिकाकर्ता की ओर से पैरवी करने के लिए कोई उपस्थित नहीं हुआ। राज्य सरकार की ओर से भी अपर शासकीय अधिवक्ता अदालत में मौजूद नहीं थे। इस पर कोर्ट ने शासकीय अधिवक्ता को उनकी अनुपस्थिति का कारण बताने वाली रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


कोर्ट ने कहा कि सूचना मिली है कि बड़ी संख्या में अधिवक्ता बाहर एकत्र थे और अदालत का प्रवेश द्वार रोक रखे थे। ऐसी स्थिति में कर्मचारियों को न्यायाधीशों के लिए निर्धारित दरवाजे से अंदर आने के लिए कहा गया। कोर्ट ने कहा कि अधिवक्ताओं के जानबूझकर काम न करने से न्यायिक प्रक्रिया बाधित नहीं हो सकती। इसी मामले में कोर्ट ने एफआईआर और याचिका के तथ्यों पर विचार कर तीनों याचियों की गिरफ्तारी पर भी रोक लगा दी। कोर्ट ने राज्य सरकार से चार सप्ताह में जवाब मांगा है। साथ ही प्रतिवादी संख्या आठ को नोटिस जारी किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed