फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Court comment on the who has been circling the court for 24 years to get alimony

हाईकोर्ट की तल्ख टिप्पणी : गुजारा भत्ते के लिए कोर्ट की 24 वर्षों की ढिलाई न्याय की भ्रूण हत्या

Fri, 30 Sep 2022 01:40 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 30 Sep 2022 01:40 AM IST
सार

कोर्ट ने परिवार अदालत झांसी की ओर से 29 सितंबर 1998 के आदेश से पत्नी को एक हजार रुपये महीने का गुजारा भत्ता देने के खिलाफ  पति की आपराधिक पुनरीक्षण याचिका खारिज कर दी है।  

विज्ञापन
Court comment on the who has been circling the court for 24 years to get alimony
Allahabad High Court - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा है कि गुजारा भत्ते के लिए कोर्ट की ढिलाई के 24 साल, त्वरित न्याय दे पाने की विफलता और न्याय की भ्रूण हत्या के सिवाय कुछ नहीं है। कोर्ट ने ‘न्याय किया ही न जाय, होता दिखाई भी दे’ के सिद्धांत का अनुसरण करते हुए महिला को पांच हजार रुपये दिए जाने का आदेश दिया है। कहा है, यह राशि उप्र विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रीमती रेनू दयाल को आठ हफ्ते में भुगतान करे। 

विज्ञापन



कोर्ट ने परिवार अदालत झांसी की ओर से 29 सितंबर 1998 के आदेश से पत्नी को एक हजार रुपये महीने का गुजारा भत्ता देने के खिलाफ  पति की आपराधिक पुनरीक्षण याचिका खारिज कर दी है।  यह आदेश न्यायमूर्ति सौरभ श्याम शमशेरी ने अनिल अल्बर्ट की याचिका पर दिया है। कोर्ट ने 24 साल तक याचिका तय न कर पाने को न्याय के साथ बड़ा मजाक करार दिया। 
विज्ञापन



मामले में परिवार अदालत ने 1998 में पत्नी की धारा 125 की अर्जी पर एक हजार रुपये प्रतिमाह गुजारा भत्ता देने का आदेश दिया। रेलवे में मजदूर पति ने चुनौती दी। 6अक्तूबर 1999 को हाईकोर्ट ने आदेश पर रोक लगा दी और 500 रुपये गुजारा भत्ते का भुगतान करने का निर्देश दिया। वह पांच सौ रुपये मिल रहा है या नहीं रिकॉर्ड पर नहीं है।  अधिवक्ता को भी जानकारी नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



रिकॉर्ड से इतना पता चल रहा है कि वसूली वारंट को पति ने चुनौती दी है किन्तु अंतरिम राहत नहीं मिली है।  कोर्ट ने कहा, याची अधिवक्ता परिवार अदालत के आदेश में किसी प्रकार की अवैधानिकता नहीं दिखा सके । आज की मंहगाई को देखते हुए एक हजार रुपये  काफी कम है, और याचिका खारिज कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed