फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Couple swindled out of ₹79.50 lakh under the pretext of offering help for their newborn daughter.

प्रयागराज : नवजात बेटी के लिए मदद का झांसा देकर दंपती से 79.50 लाख रुपये ठग लिए

Sat, 29 Aug 2026 06:04 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 29 Aug 2026 06:04 PM IST
सार

नवजात बेटी के लिए 12 हजार रुपये की सहायता राशि दिलाने का झांसा देकर दंपती से 79.50 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। दारागंज पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
Couple swindled out of ₹79.50 lakh under the pretext of offering help for their newborn daughter.
फ्रॉड। - फोटो : amar ujala

विस्तार

नवजात बेटी के लिए 12 हजार रुपये की सहायता राशि दिलाने का झांसा देकर दंपती से 79.50 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। दारागंज पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। अलोपीबाग निवासी अधिवक्ता ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार शाम चार बजे उनकी पत्नी के मोबाइल फोन पर व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को महिला एवं बाल विकास योजना का अधिकारी बताया। उसने बेटी की जानकारी देते हुए कहा कि योजना के तहत उन्हें 12 हजार रुपये की सहायता राशि मिलनी है। ठग ने इसके बाद बैंक खातों की जानकारी मांगी और दोनों के गूगल अकाउंट का स्कैनर भेजने के लिए कहा।

विज्ञापन


उसकी बातों पर भरोसा कर दंपती ने मांगी गई जानकारी और स्कैनर व्हाट्सएप कर दिए। इसके बाद ठग ने कहा कि जैसा बताऊं, वैसा करते जाइए। इससे आधे घंटे में खाते में 12 हजार रुपये पहुंच जाएंगे। ठग की बातों में आकर दंपती ने उसके बताए तरीके से प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद उनके बैंक खातों से 79.50 लाख रुपये कट गए। 
विज्ञापन


बरतें सावधानी

  • बैंक खाते, एटीएम कार्ड, ओटीपी, यूपीआई पिन या पासवर्ड की जानकारी न दें।
  • अनजान व्यक्ति के कहने पर क्यूआर कोड स्कैन न करें और ना ही एप डाउनलोड करें।
  • व्हाट्सएप पर भेजे गए लिंक, स्कैनर या संदिग्ध दस्तावेज को बिना जांचे न खोलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed