फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Country is running under economic crisis of

आर्थिक मंदी की चपेट में है देश : डॉ. गिरीश

Wed, 04 Mar 2020 12:25 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2020 12:25 AM IST
विज्ञापन
Country is running under economic crisis of
Country is running under economic crisis of - फोटो : ALDCOMPACT
प्रयागराज। केंद्र सरकार की कॉरपोरेट परस्त और आम जनता को छलने वाली नीतियों के चलते ही देश आर्थिक मंदी की चपेट में हैं। सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की दर न्यूनतम स्तर पर पहुंच गई है। यह आगे और गिरेगी, लेकिन उसे इसकी चिंता नहीं है। यह बातें मंगलवार को प्रेस क्लब में वार्ता कर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. गिरीश ने कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार बांटो और राज करो, विरोध की आवाज बंद करो की नीति पर चल रही है। देश भर में सीएए, एनआरसी और एनपीआर का विरोध हो रहा है। विरोध करने वालों की आवाज को हिंसा, लाठी, गोली और सैडिशन एक्ट का दुरुपयोग करके दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में ऐसे ही हालत हैं। संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए कम्यूनिस्ट पार्टी चुप नहीं बैठेगी। उन्होंने बताया कि 20 मार्च को दिल्ली में दलितों, आदिवासियों एवं खेतिहर मजदूरों के हित में विशाल रैली निकाली जाएगी। 23 मार्च को शहीद भगत सिंह के बलिदान दिवस को सौहार्र्द, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा दिवस में मनाया जाएगा। इसके साथ ही कामरेड कन्हैया कुमार पर देशद्रोह के मुकदमे के खिलाफ छात्र संगठनों के साथ 5 मार्च को प्रतिरोध दिवस आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed