UPHESC : असिस्टेंट प्रोफेसर के चयनितों की काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू, निदेशालय ने मांगी जरूरी जानकारी
प्रदेश के राजकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए उच्च शिक्षा निदेशालय ने एक नोटिस जारी कर चयनित अभ्यर्थियों से उनके मोबाइल फोन नंबर एवं अन्य जानकारियां मांगी हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के राजकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए उच्च शिक्षा निदेशालय ने एक नोटिस जारी कर चयनित अभ्यर्थियों से उनके मोबाइल फोन नंबर एवं अन्य जानकारियां मांगी हैं। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 17 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 110 पदों पर अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया है, लेकिन निदेशालय को शासन से अभी 73 अभ्यर्थियों की संस्तुति ही मिली है। बाकी 37 अभ्यर्थियों का चयन औपबंधिक है। ऐसे में मोबाइन फोन नंबर एवं अन्य जानकारियां इन 73 अभ्यर्थियों से ही मांगी गईं हैं।
उच्च शिक्षा के संयुक्त निदेशक डॉ. केसी वर्मा की ओर से सोमवार को जारी नोटिस में अभ्यर्थियों से कहा गया है कि उन्हें 14 दिसंबर को शाम पांच बजे तक आवश्यक जानकारियां उच्च शिक्षा निदेशालय के ई-मेल आईडी highereducationseva@gmail.com पर भेजनी हैं। अभ्यर्थियों को अपना नाम, रैंक, विषय, जाति की श्रेणी, चयन की श्रेणी, मोबाइल नंबर के बारे में जानकारी देनी है। अभ्यर्थियों से कहा गया है कि मोबाइल नंबर की सूचना प्रारूप पर ठीक से जांच कर भरें, अन्यथा की स्थिति में ऑनलाइन काउंसलिंग की सूचना एवं ओटीपी मोबाइल नंबर पर न मिल पाने पर पूरी जिम्मेदारी अभ्यर्थी की होगी। निदेशालय 14 दिसंबर के बाद चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग की तिथि घोषित करेगा।
विषय - कुल पद - प्राप्त संस्तुति - औपबंधिक
अर्थशास्त्र - 05 - 02 - 03
गृह विज्ञान - 01 - 01 - 00
दर्शनशास्त्र - 01 - 01 - 00
राजनीतिशास्त्र - 08 - 04 - 04
रसायन विज्ञान - 04 - 03 - 01
वाणिज्य - 21 - 13 - 08
भौतिक विज्ञान - 02 - 01 - 01
गणित - 07 - 07 - 00
उर्दू - 02 - 02 - 00
हिंदी - 06 - 06 - 00
इतिहास - 06 - 05 - 01
मनोविज्ञान - 05 - 05 - 00
शिक्षाशास्त्र - 05 - 02 - 03
भूगोल - 04 - 01 - 03
अंग्रेजी - 10 - 06 - 01
समाजशास्त्र - 15 - 09 - 06
संस्कृत - 08 - 05 - 03