फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Counseling of candidates for first 26 subjects

पहले 26 विषयों के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग

Sat, 14 Dec 2019 02:24 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
Counseling of candidates for first 26 subjects
प्रयागराज। विज्ञापन संख्या 47 के तहत 26 विषयों के चयनित अभ्यर्थियों की पहले चरण में ऑनलाइन काउंसलिंग होगी। इन्हीं विषयों के अभ्यर्थियों को 15 दिसंबर तक अपना मोबाइल नंबर भी संशोधित कराना होगा, क्योंकि काउंसलिंग एवं कॉलेज आवंटन संबंधी सभी सूचनाएं अभ्यर्थियों को उनके मोबाइल नंबर पर ही एसएमएस की जाएंगी।
विज्ञापन

प्रदेश के अशासकीय महाविद्यालयों में विज्ञापन संख्या 47 के तहत 35 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1150 पदों पर भर्ती होनी है। उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग की ओर से 31 विषयों का अंतिम चयन परिणाम घोषित किया जा चुका है लेकिन, आयोग ने 26 विषयों के चयनित अभ्यर्थियों से संबंधित फाइलें उच्च शिक्षा निदेशालय को अब तक भेजी हैं। ऑनलाइन काउंसलिंग और कॉलेज आवंटन निदेशालय को करना है।
विज्ञापन

पहले चरण में जिन 26 विषयों को शामिल किया गया है, उनमें संस्कृत, सैन्य विज्ञान, गणित, कृषि वनस्पति, भौतिक विज्ञान, दर्शनशास्त्र, कृषि अभियंत्रण, कृषि अर्थशास्त्र, पादप रोग, कीट विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, उर्दू, वाणिजय, मनोविज्ञान, प्राचीन इतिहास, कृषि सांख्यिकी, संगीत गायन, कृषि प्रसार, कृषि रसायन, उद्यानिकी, कृषि शस्य विज्ञान, प्राणी विज्ञान, रसायन विज्ञान, गृह विज्ञान, पशुपालन एवं दुग्ध विज्ञान और इतिहास विषय शामिल हैं। इन विषयों के अभ्यर्थियों को 21 से 24 दिसंबर तक कॉलेज आवंटन के लिए ऑनलाइन विकल्प भरना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed