फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Counseling of Assistant Professor selected soon

जल्द शुरू होगी चयनितों की काउंसलिंग

Fri, 22 Nov 2019 01:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
Counseling of Assistant Professor selected soon
प्रयागराज। प्रदेश के अशासकीय कॉलेजों में विज्ञापन संख्या 47 के तहत चयनितों की काउंसलिंग जल्द ही शुरू होने जा रही है। इसके लिए उच्च शिक्षा निदेशालय ने प्रक्रिया शुरू कर दी है और एनआईसी से स्लॉट मांगा है। दस दिन में सभी औपचारिकताएं पूरी हो जाने की उम्मीद है और इसके बाद ऑनलाइन काउंसलिंग शुरू कराकर चयनितों को कॉलेज आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन संख्या 47 के तहत 35 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1150 पदों पर भर्ती होनी है। उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग इनमें से 31 विषयों का अंतिम चयन परिणाम घोषित कर चुका है, जिनमें असिस्टेंट प्रोफेसर के 480 पद शामिल हैं। चयनितों की काउंसलिंग के लिए आयोग की ओर से ज्यादातर चयनितों की फाइलें भी उच्च शिक्षा निदेशालय को भेजी जा चुकी हैं। विज्ञापन संख्या 47 के साथ विज्ञापन संख्या 46 के तहत एक विषय वाणिज्य की परीक्षा भी आयोजित की गई थी। इस विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर के 60 पद थे। आयोग ने इस विषय के चयनितों की फाइल भी निदेशालय को भेजी थीं और निदेशालय इनकी ऑनलाइन काउंसलिंग कराकर नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी कर चुका है।
विज्ञापन

विज्ञापन संख्या 47 के तहत चयनितों की काउंसलिंग अब तक शुरू नहीं हुई है। पिछले दिनों विज्ञापन 47 के चयनित अभ्यर्थियों ने इस मुद्दे पर उच्च शिक्षा निदेशक को ज्ञापन भी सौंपा था और उन्होंने चयनितों को आश्वस्त किया था कि काउंसलिंग की प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाएगी। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. वंदना शुरू ने कहा कि काउंसलिंग से पहले जो भी औपचारिकताएं होनी हैं, उन पर काम शुरू कर दिया गया है। काउंसलिंग ऑनलाइन कराई जानी है और इसके लिए एनआईसी से स्लॉट मांगा गया है। इस प्रक्रिया को पूरा होने में दस दिन लगेंगे। जैसे ही प्रक्रिया पूरी होगी, विज्ञापन संख्या 47 के चयनितों की काउंसलिंग का कार्यक्रम जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed