{"_id":"5f89fbce8ebc3e9ba1388ee4","slug":"counseling-of-assistant-professor-selected-city-desk-news-ald289175076","type":"story","status":"publish","title_hn":"असिस्टेंट प्रोफेसर के चयनितों की काउंसलिंग शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असिस्टेंट प्रोफेसर के चयनितों की काउंसलिंग शुरू
Sat, 17 Oct 2020 04:48 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 04:48 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
प्रदेश के अशासकीय महाविद्यालयों में विज्ञापन संख्या 47 के तहत चार विषयों के कई चयनित अभ्यर्थियों को सीटें रिक्त न होने के कारण कॉलेज आवंटित नहीं हो सके थे। उच्च शिक्षा निदेशालय ने शुक्रवार से ऐसे अभ्यर्थियों की काउंसलिंग शुरू करा दी है। 19 अक्तूबर को इन्हें नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे।
इतिहास, अर्थशास्त्र, शारीरिक शिक्षा एवं अंग्रेजी विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर चयनित कई अभ्यर्थियों को पूर्व में हुई काउंसलिंग के बाद भी कॉलेज आवंटन से वंचित होना पड़ा था। दरअसल, महिला अभ्यर्थियों ने ओपन श्रेणी में कॉलेज के विकल्प भर दिए थे। जिससे सह शिक्षा महाविद्यालयों में सीटें भर गईं थी और ऐसे में पुरुष अभ्यर्थियों को कॉलेज नहीं मिल सके थे। उच्च शिक्षा के संयुक्त निदेशक डॉ. राजीव पांडेय के अनुसार उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से डाटा फीडिंग/ डाटा लॉक करने की प्रक्रिया 15 अक्तूबर को पूरी हो गई है। अभ्यर्थियों को 18 अक्तूबर तक कॉलेज आवंटन के लिए निदेशालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन विकल्प भरना है। डाटा प्रोसेसिंग एवं परिणाम घोषत करने की तिथि 19 अक्तूबर निर्धारित की गई है।
असिस्टेंट प्रोफेसर शिक्षाशास्त्र का इंटरव्यू 21 को
विज्ञापन संख्या 47 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर शिक्षा विषय में लिखित परीक्षा के आधार पर इंटरव्यू के लिए बुलाए जाने के लिए उच्च न्यायालय में दाखिल याचिका पर पारित आदेश के अनुपालन में दो अभ्यर्थियों को इंटरव्यू 21 अक्तूबर को होगा। आयोग की सचिव वंदना त्रिपाठभ् के अनुसार याची संतोष कुमार यादव और अनीश कुमार वर्मा को इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया गया है। अभ्यर्थी आयोग के पोर्टल से साक्षात्कार पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।