Rajju Bhaiya University : राज्य विवि में प्रवेश के लिए 20 अगस्त से होगी काउंसलिंग
राज्य विश्वविद्यालय में स्नातक के तीन पाठ्यक्रम हैं, जिनमें इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन आर्ट्स, इंटीगेटेड प्रोग्राम इन कॉमर्स और इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट पाठ्यक्रम शामिल हैं। राज्य विवि में अब तक 11 विषयों में पीजी की पढ़ाई हो रही थी, लेकिन इस बार से तीन विषय बढ़ गए हैं और अब कुल 14 विषयों में पीजी की पढ़ाई होनी है।
विस्तार
प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर में स्नातक एवं परास्नातक के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग 20 अगस्त से शुरू होने जा रही है। वहीं, संघटक कॉलेजों में काउंसलिंग की प्रक्रिया पहले से चल रही है। विश्वविद्यालय एवं संघटक महाविद्यालयों में प्रवेश की प्रक्रिया पूरी करने की अंतिम तिथि 25 अगस्त निर्धारित की गई है। कॉलेज में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं को पंजीकरण ऑनलाइन किया जा रहा है। राज्य विवि के मुख्य परिसर में 20 अगस्त से स्नातक के पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू होगी और इसके बाद परास्नातक के पाठ्यक्रमों में प्रवेश लिए जाएंगे। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के दाखिले सीधे मेरिट के आधार पर होंगे।
राज्य विश्वविद्यालय में स्नातक के तीन पाठ्यक्रम हैं, जिनमें इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन आर्ट्स, इंटीगेटेड प्रोग्राम इन कॉमर्स और इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट पाठ्यक्रम शामिल हैं। राज्य विवि में अब तक 11 विषयों में पीजी की पढ़ाई हो रही थी, लेकिन इस बार से तीन विषय बढ़ गए हैं और अब कुल 14 विषयों में पीजी की पढ़ाई होनी है। कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि 20 अगस्त से स्नातक में प्रवेश के लिए काउंसलिंग शुरू होगी।
सम सेमेस्टर की परीक्षाएं अब 22 से
प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय की सत्र 2021-22 की सम सेमेस्टर की परीक्षाएं अब 22 अगस्त से शुरू होंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है। कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि पहले 19 अगस्त से परीक्षाएं शुरू होनी थीं और 31 अगस्त को समाप्त हो रहीं थीं, लेकिन अब 22 अगस्त से तीन सितंबर को परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। 19 अगस्त को जन्माष्टमी का अवकाश घोषित कर दिया गया है। वहीं, 21 अगस्त को रविवार के साप्ताहिक अवकाश पर कुछ प्रतियोगी परीक्षाएं प्रस्तावित हैं। सम सेमेस्टर के परीक्षार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में भी शामिल होने है। इसलिए उनकी मांग पर परीक्षा तिथि आगे बढ़ाई गई है।
बीए, बीएससी का परिणाम घोषित
प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय ने बीए एवं बीएससी तृतीय वर्ष का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। बीकॉम का परीक्षा परिणाम पहले ही जारी किया जा चुका है।