{"_id":"5ff71ab48ebc3e32c13395c0","slug":"counseling-for-school-allocation-in-tgt-2011-on-12-january","type":"story","status":"publish","title_hn":" टीजीटी 2011 में विद्यालय आवंटन के लिए काउंसलिंग 12 जनवरी को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीजीटी 2011 में विद्यालय आवंटन के लिए काउंसलिंग 12 जनवरी को
Thu, 07 Jan 2021 07:59 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 07 Jan 2021 07:59 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की 2011 में हुई प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक( टीजीटी) परीक्षा के पैनल में शामिल 26 अभ्यर्थियों को 12 जनवरी को काउंसलिंग के लिए एक अतिरिक्त मौका दिया गया है। अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक के अनुसार पूर्व में काउंसलिंग में अनुपस्थित, काउंसलिंग के बाद संस्था का किसी कारणवश आवंटन नहीं होने वाले अभ्यर्थियों को नियुक्ति के लिए यह अवसर दिया जा रहा है।
अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक डॉ. महेंद्र देव के अनुसार काउंसलिंग में अभ्यर्थी सभी शैक्षिक एवं आरक्षण के प्रमाण पत्रों के साथ 12 जनवरी को 11 बजे शिक्षा निदेशालय में उपस्थित हों। 12 जनवरी को काउंसलिंग में अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों को दोबारा मौका नहीं मिलेगा।
शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि 15 अभ्यर्थी ऐसे हैं जो पूर्व में काउंसलिंग में शामिल हुए थे परंतु श्रेणी परिवर्तन के कारण उनको विद्यालय का आवंटन नहीं हो सका। सात ऐसे अभ्यर्थी हैं जो पूर्व में काउंसलिंग में शामिल हुए थे परंतु उन्हें जो विद्यालय आवंटित किया गया था, वहां पद खाली नहीं था। चार ऐसे अभ्यर्थी हैं जो पूर्व में हुई किसी काउंसलिंग में शामिल नही हुए थे। इन अभ्यर्थियों को विद्यालय आवंटन के लिए यह अंतिम अवसर दिया जा रहा है।