फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Counseling for Assistant Professor from 25

असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए काउंसलिंग 25 से

Sat, 22 Aug 2020 01:22 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 22 Aug 2020 01:22 AM IST
विज्ञापन
Counseling for Assistant Professor from 25
teacher - फोटो : social media
प्रदेश के अशासकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर समाजशास्त्र के 273 पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 31 अगस्त को नियुक्तिपत्र जारी कर दिए जाएंगे। उच्च शिक्षा निदेशालय ने शुक्रवार को असिस्टेंट प्रोफेसर के चयनित अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग का कार्यक्रम जारी कर दिया। काउंसलिंग 25 से 28 अगस्त तक होगी। 
विज्ञापन


निदेशालय की ओर से पहली बार मुख्य सूची के अभ्यर्थियों के साथ प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों को काउंसलिंग में शामिल किया गया है। काउंसलिंग से पूर्व निदेशालय ने 21 अगस्त तक अभ्यर्थियों से उनके संशोधित मोबाइल नंबर मांगे थे, ताकि काउंसलिंग एवं नियुक्ति प्रक्रिया से संबंधित सभी सूचनाएं उनके मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से प्रेषित की जा सकें। शुक्रवार शाम यह प्रक्रिया पूरी होते ही उच्च शिक्षा निदेशालय ने ऑनलाइन काउंसलिंग का कार्यक्रम जारी कर दिया। 
विज्ञापन


उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. वंदना शर्मा के अनुसार विज्ञापन संख्या 47 के तहत अशासकीय महाविद्यालयों के लिए चयनित अभ्यर्थियों की ऑनलाइन काउंसलिंग के तहत उच्च शिक्षा निदेशालय द्वारा डाटा लॉक करने की तिथि 24 अगस्त निर्धारित की गई है। 25 से 28 अगस्त तक समाजशास्त्र विषय के चयनित अभ्यर्थी कॉलेज आवंटन के लिए ऑनलाइन विकल्प भरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डाटा प्रोसेसिंग का काम 29, 30 एवं 31 अगस्त को होगा और 31 अगस्त को ही परिणाम जारी कर दिया जाएगा। यानी अभ्यर्थियों को नियुक्तिपत्र 31 अगस्त को ऑनलाइन जारी कर दिए जाएंगे। ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल न होने या अनुपस्थित होने पर अभ्यर्थन पर विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed