फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Council said, Kannar Akhade not recognized

परिषद ने कहा, किन्नर अखाडे़ को मान्यता नहीं

Fri, 12 May 2017 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो,इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो,इलाहाबाद Updated Fri, 12 May 2017 01:55 AM IST
विज्ञापन
Council said, Kannar Akhade not recognized
culture
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने किन्नर अखाड़े को मान्यता देने से साफ इनकार किया है। उन्होेंने दो टूक कहा कि बतौर अखाड़ा, किन्नर अखाडे़ को मान्यता नहीं दी सकती है क्योंकि सनातन धर्म में सिर्फ तेरह अखाड़े ही हैं, इससे इतर किसी चौदहवें अखाड़े का सवाल ही नहीं उठता है। यह मांग सर्वथा अनुचित है। अब से पहले किन्नरों के पूर्वजों की ओर से ऐसी कोई मांग नहीं की गई थी, सो अब यह मांग करने का औचित्य नहीं है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को मठ बाघंबरी गद्दी में किन्नर अखाडे़ की महंत पवित्रा से मुलाकात के दौरान उन्होंने कहा, सभी अखाडे़ आपका सम्मान करते हैं। ऐसे में किन्नर समुदाय के संत-महंत चाहें तो किसी भी अखाड़े का अंग बनकर अपनी धार्मिक मान्यताओं और परंपराओं को पूरा कर सकते हैं।वहीं किन्नर अखाड़े की महंत पवित्रा ने कहा, हमें परिषद की मान्यता की जरूरत नहीं है। धर्म सभी का है। मान्यता मिले या न मिले, प्रयाग अर्द्धकुंभ में स्वतंत्र डेरा लगेगा और अमृत स्नान भी करेंगे। आज की मुलाकात शिष्टाचारवश थी, हमें उम्मीद थी कि वह हमारी मांग मानेंगे। अस्वीकार की स्थिति में अब हम मुख्यमंत्री से मुलाकात करके अपनी मांग रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed