{"_id":"5e4ee32e8ebc3ef2b53f2a4e","slug":"coucilors-will-make-golden-card-in-ayushman-bharat-scheme-allahabad-news-ald269065250","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुष्मान भारत योजना में पार्षद बनवाएंगे गोल्डन कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुष्मान भारत योजना में पार्षद बनवाएंगे गोल्डन कार्ड
विज्ञापन
coucilors will make golden card in ayushman bharat scheme
- फोटो : CITY DESK
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभार्थियों की सुविधा के लिए अब पार्षद सहयोग करेंगे। सूची में दर्ज पात्रों के गोल्डेन कार्ड भी बनवाएंगे। वहीं रविवार को होने वाले आरोग्य मेले में सफाई कर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार भी किया जाएगा।
नगर निगम सदन हाल में आयोजित कार्यक्रम में महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेयी के साथ स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति जांची। स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी पार्षदों को दी गई। निर्णय के मुताबिक पार्षद अपने-अपने वार्ड में गोल्डेन कार्ड बनवाने के साथ अन्य योजनाओं में सहयोग करेंगे।
कार्यक्रम में शहरी इलाकों के 23 स्वास्थ्य केंद्रों पर मातृ वंदना योजना, कन्या सुमंगला योजना के बारे में जन भागीदारी बढ़ाने पर चर्चा की गई। अर्बन हेल्थ कोऑर्डिनेटर शिवली रजा अंसारी, शिकायत प्रबंधक आयुष्मान भारत कस्तूरी डे ने सभी पार्षदों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए सुझाव लिए। संचालन एसीएमओ डॉ. सत्येंद्र राय ने किया। इसमें अरविंद गुप्ता, डॉ. वीरेंद्र यादव समेत अन्य चिकित्सक और पार्षद मौजूद रहे।