फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Corruption , the government prevented the commercialization of education

भ्रष्टाचार, शिक्षा का व्यावसायीकरण रोके सरकार

Sun, 12 Jun 2016 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 12 Jun 2016 02:29 AM IST
विज्ञापन
Corruption , the government prevented the commercialization of education
national executive meet of bharatiya janata party - फोटो : ब्यूरो/ अमर उजाला, इलाहाबाद
 भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में भाग लेने आए पार्टी महासचिव पी मुरलीधर राव ने प्रयाग के प्रबुद्धजनों के साथ मिल उनके मन की बात जानी। बैठक के दौरान संगमनगरी के बुद्धिजीवियों, शिक्षाविदों, न्यायधीशों ने केंद्र सरकार से शिक्षा के व्यावसायीकरण को रोकने, व्यवस्थागत भ्रष्टाचार रोकने, स्वच्छ भारत अभियान की तर्ज पर भ्रष्टाचार के खिलाफ भी प्रधानमंत्री को आगे आकर पहल करने की बात कही। इस दौरान भाजपा महासचिव ने प्रबुद्घजनों को आश्वस्त किया कि केंद्र सरकार लगातार चुनौतियों से टकराने का काम कर रही है। जल्द ही इस दिशा में सकारात्मक परिणाम आएंगे।
विज्ञापन


भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल होने आए भाजपा महासचिव ने स्वदेशी जागरण मंच के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख डॉ. निरंजन सिंह की पहल पर इलाहाबाद के प्रबुद्धजनों के साथ संवाद स्थापित किया। विषय प्रवर्तन करते हुए न्यायमूर्ति गिरधर मालवीय ने सुझाव दिया कि केंद्र सरकार विशेष तौर प्रधानमंत्री स्वच्छ भारत अभियान की तर्ज पर भ्रष्टाचार के खिलाफ भी अपनी ओर से लोगों को आगे बढ़कर जागरूक करें, संकल्प दिलाएं अपनी पहल का असर दिखाई पड़ेगा। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विवि के कुलपति प्रो. एमपी दुबे ने कहा कि वर्तमान दौर में भ्रष्टाचार सिस्टम से जुड़ गया है। इसको रोकने के लिए बिजनेसमैन, नेता एवं ब्यूरोक्रेट का गठबंधन तोड़ना होगा। चुनाव सुधार लागू किया जा सकेगा, इसके लिए स्टेट फंडिंग की जरूरत है। उन्होंने चुनाव सुधार के क्रम में परिवारवाद को भी खत्म करने की बात कही। 
विज्ञापन


न्यायमूर्ति अंशुमान सिंह ने शिक्षा के व्यावसायीकरण को रोकने, मंडल कमीशन की समीक्षा करने एवं आरक्षण नीति पर सरकार की मंशा प्रकट करने की मांग की। इविवि पूर्व कुलपति प्रो. आरपी मिश्र ने कहा कि सरकार स्मार्ट सिटी की बात कर रही है, हमें सबके विकास की बात करनी चाहिए। इस बात पर पी मुरलीधर राव ने कहा कि कुछ राजनीतिक मजबूरी है, इसके चलते सरकार के हाथ बंधे हैं, उन्होंने कहा कि सबके लिए शिक्षा की व्यवस्था किए बिना देश का विकास संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इविवि के कुलपति प्रो. आरएल हांगलू ने कहा कि आज शहर से दो किमी की दूरी पर स्थित हमारे गांव 1947 के गांव ही दिखाई पड़ते हैं। उन्होंने हर स्तर पर भ्रष्टाचार को खत्म करने की बात कही। इस दौरान अपनी बात रखने वालों में प्रो. योगेश्वर तिवारी, डॉ. एके सिंह, डॉ. प्रदीप भटनागर, राधाकांत ओझा, डॉ. आनंदशंकर सिंह,डॉ. आरसी मिश्र, प्रो. संजीव भदौरिया ने अपनी बात रखी। अतिथि का स्वागत डॉ. नरेंद्र सिंह गौर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed