{"_id":"65dfa67a88279dc569015fb2","slug":"corporation-will-develop-the-city-with-rs-1801-billion-allahabad-news-c-3-1-ald1023-328070-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: निगम 18.01 अरब रुपये से करेगा शहर का विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: निगम 18.01 अरब रुपये से करेगा शहर का विकास
विज्ञापन
नगर निगम महाकुंभ वर्ष में 18.01 अरब रुपये से शहर का विकास करेगा। खास बात है कि एक सप्ताह पहले कार्यकारिणी में 16.56 अरब रुपये का ही बजट पास हुआ था। लेकिन, अब इसमें 1.45 अरब रुपये की बढ़ोतरी हो गई है। सदन की बैठक में जलकल विभाग के वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 2.69 अरब रुपये के बजट पर भी मुहर लगी।
बैठक में नगर निगम व जलकल के 2023-24 के पुनरीक्षित बजट को भी मंजूरी दी गई। इसके अनुसार वर्तमान वित्तीय वर्ष का 15.89 अरब रुपये का बजट है। वहीं 2024-25 के लिए 18.01 अरब रुपये का भारी भरकम बजट तैयार किया गया है। इस तरह से वर्तमान की तुलना में आगामी वर्ष में 2.12 अरब अधिक खर्च होंगे। निगम की ओर से प्रस्तावित बजट में महाकुंभ के मद्देनजर ज्यादा कार्य शामिल किए गए हैं। 4.50 अरब से महाकुंभ के बजट से ही मिले हैं। इसके अलावा महाकुंभ के मद्देनजर स्वच्छता पर भी जोर रहेगा। इसके तहत शहर को साफ रखने के साथ महाकुंभ आयोजन से पहले बसवार में डंप लाखों टन कूड़े के निस्तारण का भी लक्ष्य रखा गया है।
इसी तरह से पुनरीक्षित बजट के अनुसार जलकल विभाग का वर्तमान वित्तीय वर्ष के लिए 2.66 अरब रुपये का बजट है। इस तरह से आगामी वर्ष के लिए तीन करोड़ अधिक का बजट तैयार किया गया है।
विज्ञापन
90 करोड़ से होगा आंतरिक गलियों का विकास
महाकुंभ-2025 के अंतर्गत शहर की आंतरिक गलियों का भी विकास किया जाएगा। इसके तहत गलियों की मरम्मत, चौड़ीकरण, सुंदरीकरण और नालियों का निर्माण होगा। नगर निगम के इस प्रस्ताव को मेला प्राधिकरण की ओर से मंजूरी दे दी गई है। इसके लिए 90 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं। इसके अलावा 88.96 करोड़ से 198 अन्य सड़कों का भी विकास होगा।